इस आसान तरीके से सेव करें गूगल क्रोम पर अनरीड आर्टिकल

गूगल के बिना आज के समय आपके बहुत से काम अधूरें है। छोटी से छोटी जानकारी के लिए भी हम गूगल का सहारा लेते है।

Vishal Rana
Vishal Rana

गूगल के बिना आज के समय आपके बहुत से काम अधूरें है। छोटी से छोटी जानकारी के लिए भी हम गूगल का सहारा लेते है। अगर हम कुछ नई जानकारी लेनी होती, कोई चीज खोजनी है सब आज के समय में गूगल पर मिलता है। वहीं गूगल भी अपने यूजर्स के एक्सपिरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। अब गूगल अपने यूजर्स के लिए ‘रीडिंग लिस्ट’ फीचर्स लेकर आया है।

इस फीचर्स के बाद आप उन आर्टिक्ल्स और वेबपेजों को सेव कर सकते है जिनको आप बाद में अपने समयानुसार पढ़ सकते है। बताते चले, यदि आप एक समय में बहुत सारे लेख पढ़ते है तो कई टैब खुल जाते है जिससे आपकी स्क्रीन गड़बड़ा सकती है।

इस स्थिति में आप ‘रीडिंग लिस्ट’ फीचर्स का इस्तेमाल करके उन आर्टिकल को ऐड कर सकते है जिनको आप बाद में पढ़ना चाहते है। गूगल के पुराने वर्जन पर बुकमार्क बार रीडिंग लिस्ट होती है। लेकिन अब गूगल के नए फीचर्स में रीडिंग लिस्ट फीचर थोड़ा हाइड हो गया है। जिसके बाद यूजर्स को इसे सर्च करना आसान नहीं होता हैं।

ऐसे करे इस फीचर्स का इस्तेमाल

इसके लिए सबसे आपको डेस्कटॉप पर क्रोम ब्राउज़र खोलना है। फिर अपने प्रोफाइल पिक के बाईं ओर उपलब्ध साइड पैनल बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको स्क्रीन पर एक पैनल दिखाई देगा इसमें आपको रीडिंग लिस्ट और बुकमार्क डिस्प्ले दिखाई देगा। इसके बाद आपकों रीडिंग लिस्ट टैब पर क्लिक करना है। सबसे आखिर में जब भी आपको अपने पसंदीदा आर्टिकल को सेव करना है तो साइड पैनल में ऐड करेंट टैब के बटन पर क्लिक कर लें।

ये सब करने के बाद आपकी आर्टिकल रीडिंग लिस्ट सेक्शन में अनरीड के रूप में ऐड हो जाएगा। जिसके बाद आप जब कभी भी ऐड किए गए आर्टिकल पर क्लिक करेंगे तो यह करेंट टैब में खुलकर सामने आएगा। इससे आपको बार-बार उस आर्टिकल को खोजना नहीं पड़ेगा जिसको आप पढ़ना चाहते है।

calender
28 August 2022, 04:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो