चंद्रमा पर मिली ऐसी जगह जहां पर बनाई जा सकती है इंसानी बस्तियां

हर कोई चांद पर जाने की चाह रखता है। साइंस की मदद से शायद भविष्य में ऐसा संभव हो जाए। वहीं वैज्ञानिकों ने चांद पर एक ऐसी जगह खोज निकाली है जहां पर इंसानों का रहना संभव है। यहां पर तापमान इतना अनुकूल है कि इंसान आसानी से रहने के साथ यहां काम भी कर सकते है।

Janbhawana Times

इतना ही नहीं भविष्य में चांद पर इंसानी कॉलोनी बनाने के लिए यह खोज बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। चांद पर इंसानों के रहने लायक जो जगह मिली है। वहां ऐसे गड्ढे हैं मौजूद है जिसमें इंसानों के रहने लायक उपयुक्त तापमान है।

इन गड्ढों को नासा के लूनर रीकॉन्से रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर की मदद से खोजा गया है। चांद पर मिले इन गड्ढों के अंदर 17 डिग्री सेल्सियस तापमान है। यह ऐसा तापमान है जहां पर इंसान आसानी से रह सकता है और काम कर सकता है।

भविष्य में ऐसे गड्ढों के अंदर इंसानी कॉलोनी बनाना भी आसान हो जाएगा। चंद्रमा पर इंसानों के रहने लायक इन गड्ढों की खोज करने की एक रिसर्च रिपोर्ट जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित की गई है।

calender
28 July 2022, 07:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो