लड़की ने खून देकर की फोन खरीदने की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

आजकल हर किसी को आईफोन पसंद है, छोटे बच्चों का भी मन होता है कि उनकी जेब में फोन हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने फोन खरीदने के लिए सारी हदें पार कर दी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आजकल हर किसी को आईफोन पसंद है, छोटे बच्चों का भी मन होता है कि उनकी जेब में फोन हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने फोन खरीदने के लिए सारी हदें पार कर दी। वैसे भी किडनी बेच देने वाले जोक्स तो कई सुने होंगेलेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना या देखा है कि फोन खरीदने के लिए कोई अपना खून बेच रहा है? ये घटना सच्ची है।

दरअसलमामला पश्चिम बंगाल का है। जहां एक नाबालिग लड़की स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपना ब्लड बेचना चाह रही थी। जानकारी मिली है कि नाबालिग ने ब्लड बैंक पहुंचने के लिए 30किलो मीटर का सफर तय किया था।  

माता-पिता की मौत का बनाया बहाना

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबकि इस लड़की ने अपने माता-पिता की मौत का बहाना बनाकर रक्त बेचना चाहा थाहालांकि बाद में लड़की ने खुद कबुल किया कि वो फोन लेने के लिए ऐसा कर रही है। लडकी ने खुद ही ये भी बताया कि उसने 9000रुपये का एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया है जिसे खरीदने के लिए उसे पैसों की जरूरत है।

घर से 30किलो मीटर दूर था अस्पताल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की है रहने वाली ये नाबालिग लड़कीजो खून बेचने के लिए घर से 30किलो मीटर दूर गई थी। लड़की की उम्र सिर्फ 16साल है और वो 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

अधिकारियों ने लड़की चाइल्डलाइन इंडिया को सौंप

वहीं अस्पताल पहुंचने पर जब अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने नाबालिग लड़की को माता-पिता के पास छोड़ने के लिए कहा। ब्लड बैंक के कर्मचारी को पता चलते ही उन्होंने लड़की को चाइल्डलाइन इंडिया को सौंप दिया।

calender
20 October 2022, 06:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो