Amazon Launches New Echo Devices: अमेजन ने अपने वॉयस असिस्टेंट सिस्टम Alexa+ के रूप में तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. यह नया वर्जन अब और अधिक संवादात्मक, व्यक्तिगत और प्रासंगिक बन चुका है. खास बात यह है कि Alexa+ को नए Echo डिवाइसेज में पहले से इंस्टॉल किया गया है जिससे यूजर्स को आसान और सरल अनुभव मिलेगा. पहले से ही मौजूद Echo डिवाइसेज पर Alexa+ का उपयोग करने वाले प्रारंभिक यूज़र् ने इसकी कार्यक्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है. अब Amazon ने नई Echo सीरीज को दो विशेष चिप्स AZ3 और AZ3 Pro के साथ लॉन्च किया है जो वॉयस डिटेक्शन, शोर नियंत्रण और Edge AI की शक्ति से लैस हैं.
AZ3 चिप में वॉयस सेंसिटिविटी को 50% तक बढ़ाया गया है जिससे डिवाइस कमरे के किसी भी कोने से Wake Word पकड़ सकती है. वहीं AZ3 Pro, जो बड़े Echo मॉडलों में मौजूद है, उन्नत लैंग्वेज मॉडल्स और विजुअल AI को सपोर्ट करता है. 13MP कैमरा इनपुट इसकी खासियतों में से एक है.
अमेजन ने Omnisense नामक एक नया कस्टम सेंसिंग प्लेटफॉर्म पेश किया है जो ऑडियो, कैमरा, अल्ट्रासाउंड, वाई-फाई रडार और एक्सेलेरोमीटर जैसी तकनीकों को जोड़ता है. इसका मकसद डिवाइस को वातावरण के अनुरूप अधिक संवेदनशील और समझदार बनाना है जैसे रात 10 बजे के बाद गैरेज खुला हो तो रिमाइंड कराना या कोई कमरे में आए तो उसे ग्रीट करना.
Echo Dot Max, Echo Dot की पिछली यूनिट्स से कहीं ज्यादा दमदार साबित हो रहा है. इसमें ड्यूल स्पीकर डिजाइन (वूफर + ट्वीटर), अधिक बैस और बेहतर एकॉस्टिक के लिए नया इंटिग्रेटेड हाउसिंग डिजाइन शामिल है. कंपनी का दावा है कि यह 5th-gen Echo Dot के मुकाबले लगभग 3 गुना ज्यादा बैस देता है. इसकी कीमत USD 99.99 से शुरू होगी.
Echo Studio को अब पहले से 40% छोटा बनाया गया है लेकिन साउंड क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया गया. इसमें वूफर और तीन फुल-रेंज ड्राइवर्स के साथ स्पेशल ऑडियो और Dolby Atmos का सपोर्ट है. इसका आधुनिक गोलाकार डिजाइन, 3D निट फैब्रिक और लाइट रिंग डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं.
इन दोनों स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज में इन-सेल टच टेक्नोलॉजी और नेगेटिव लिक्विड क्रिस्टल लेयर का इस्तेमाल किया गया है जिससे विजुअल्स और भी शार्प बनते हैं. इन डिवाइसेज में 13MP कैमरा है जो यूजर को पहचान सकता है और व्यक्तिगत कंटेंट व इंटरैक्टिव रिस्पॉन्स दिखा सकता है. ऑडियो के लिए इसमें स्टेरियो फ्रंट ड्राइवर्स और वूफर भी हैं. इनमें स्मार्ट होम हब (Zigbee, Matter, Thread), फैमिली कैलेंडर के लिए रंग-कोडेड विकल्प, शॉपिंग विजेट्स और AI आधारित होम सिक्योरिटी डिस्प्ले भी शामिल हैं. कीमतें हैं.
अब यूजर्स Echo Dot Max या Echo Studio को Fire TV से कनेक्ट करके Alexa Home Theatre सिस्टम बना सकते हैं, जो कमरे की एकॉस्टिक्स के अनुसार खुद को ऑटो-ट्यून कर लेता है. नई डिवाइसेज को Bose, Sonos, LG, Samsung, BMW जैसे ब्रांड्स के Echo डिवाइसेज के साथ Alexa+ के जरिए जोड़ा जा सकता है. साथ ही Amazon ने Alexa+ Store भी लॉन्च किया है जहां यूजर्स TaskRabbit, Uber जैसे ऐड-ऑन्स, सब्सक्रिप्शन और स्मार्ट डिवाइस इंटीग्रेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं.
अमेरिका में नए Echo डिवाइसेज की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. Echo Dot Max और Echo Studio की शिपिंग 29 अक्टूबर से शुरू होगी. Echo Show 8 और Show 11 12 नवंबर से उपलब्ध होंगे. भारत के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन पहले के लॉन्च ट्रेंड को देखते हुए यह डिवाइसेज ₹15,000 से ₹35,000+ के प्राइस रेंज में आ सकते हैं. भारत में इनकी लॉन्चिंग 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में संभावित है. First Updated : Wednesday, 01 October 2025