40 हजार से कम में बेस्ट व्लॉगिंग फोन, ये 5 स्मार्टफोन DSLR को दे रहे टक्कर

2026 में व्लॉगिंग के लिए DSLR की जरूरत नहीं रही. 40 हजार रुपये से कम बजट में Samsung, Google, OnePlus और Nothing जैसे ब्रांड्स बेहतरीन कैमरा, स्टेबल वीडियो और दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन ऑफर कर रहे हैं.

Shraddha Mishra

एक समय था जब व्लॉगिंग शुरू करने के लिए भारी-भरकम DSLR या मिररलेस कैमरा जरूरी माना जाता था. लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. अब स्मार्टफोन इतने एडवांस हो चुके हैं कि वे वीडियो क्वालिटी, स्टेबलाइजेशन और ऑडियो के मामले में प्रोफेशनल कैमरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. खास बात यह है कि आपको इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है.

अगर आप यूट्यूब, इंस्टाग्राम या किसी और प्लेटफॉर्म के लिए व्लॉग बनाना चाहते हैं और आपका बजट 40 हजार रुपये से कम है, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. यहां हम ऐसे ही 5 स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में व्लॉगिंग के लिए शानदार माने जाते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE: भरोसेमंद कैमरा और दमदार डिस्प्ले

Samsung Galaxy S24 FE एक संतुलित कैमरा फोन है, जिसे व्लॉगर्स काफी पसंद कर सकते. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो हर तरह की लाइट में स्थिर और साफ वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है. वहीं, Exynos 2400e चिपसेट स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग में मदद करता है. इसका बड़ा  6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट फुटेज को देखने और एडिट करने में काफी मदद करता है. 4700mAh बैटरी लंबे शूट के दौरान भी लंबी चलती है. इस फोन की कीमत 36,999 रुपये है, हालांकि सेल में कई बार इसे 30,000 रुपये से भी कम कीमतों में बेचा गया है.

Google Pixel 9a: नैचुरल वीडियो और AI कैमरा का कमाल

अगर आप नेचुरल कलर और स्टेबल वीडियो चाहते हैं, तो Pixel 9a एक बेहतरीन विकल्प है. Google का AI आधारित कैमरा प्रोसेसिंग वीडियो को ज्यादा रियल और स्मूद बनाता है. 13MP फ्रंट कैमरा भी व्लॉगिंग के लिए काफी अच्छा आउटपुट देता है. 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले और 2700 निट्स हाई ब्राइटनेस आउटडोर शूटिंग के लिए खास तौर पर फायदेमंद है. इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है.

OnePlus Nord 5: हाई परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी

OnePlus Nord 5 उन लोगों के लिए सही है जो व्लॉगिंग के साथ-साथ लाइव स्ट्रीमिंग और हेवी एडिटिंग भी करना चाहते हैं. Snapdragon 8s Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करता है.  6.83 इंच का बड़ा और स्मूद डिस्प्ले वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनाता है इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी 6800mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन का शूट आराम से संभाल लेती है. इस फोन की कीमत 33,999 रुपये है. 

Nothing Phone 3a Pro: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास डिजाइन

Nothing Phone 3a Pro खास तौर पर कंटेंट बनाने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 50MP हाई रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा है, जो व्लॉग रिकॉर्डिंग के लिए शानदार है. 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और ऑप्टिकल जूम फीचर क्रिएटिव वीडियो बनाने में मदद करता है. इसकी कीमत भी बजट के भीतर है, जिससे यह नए व्लॉगर्स के लिए एक स्मार्ट चॉइस बन जाता है. Snapdragon 7s Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी इसे एक टिकाऊ फोन बनाती है. इस फोन की कीमत 27,999 रुपये है.

Samsung Galaxy A56 5G: लंबा बैकअप और भरोसेमंद परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A56 5G उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो स्टेबल कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इसका 12MP  सेल्फी कैमरा व्लॉगिंग के लिए अच्छा रिजल्ट देता है. साथ ही इस फौन में 50MP, 12MP और 5MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से शूट के बीच में फोन चार्ज करने की टेंशन भी कम रहती है. वहीं, One UI 7 और Exynos 1580 प्रोसेसर इसे स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं. इस फोन की कीमत 38,999 रुपये है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag