boAt New Smartwatch : boAt Storm Connect Plus स्मार्टवॉच 17,999 रुपये में हुई लॉन्च

boat ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Storm Connect Plus को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच का प्राइस 1,799 रुपये है। यूजर्स के लिए इसे कई कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

वर्तमान में टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है। नए-नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। वहीं अब स्मार्टवॉट ककी ब्रिकी भी बढ़ने लगी है। हर कोई आज नॉर्मल घड़ी के स्थान पर स्मार्टवॉच खरीदने लगा है, जिसमें एक फोन की तरह मिलत-जुलते कुछ फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

अगर आप भी नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। boat ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे boAt Storm Connect Plus के नाम से पेश किया है। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें फिजिकल बटन्स भी दिया गया है।

boAt Storm Connect Plus की कीमत

boAt Storm Connect Plus स्मार्टवॉच का प्राइस 1,799 रुपये है। यूजर्स के लिए इसे कई कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इनमें ऐक्टिव ब्लैक, कूल ग्रे, मरून और डीप ब्लू शामिल है। अगर आप इस स्मार्टवॉच को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा दोनों का विकल्प दिया गया है।

boAt Storm Connect Plus के स्पेसिफिकेशन

boAt Storm Connect Plus स्मार्टवॉच में 1.91 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 90 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें स्क्रीन पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ चौकोर स्क्रीन दी गई है। स्मार्टवॉच में 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका डिस्प्ले मेटल फ्रेम से घिरा हुआ है। जिसके कारण इसमें प्रीमियम लुक और फील आता है।

boAt Storm Connect Plus की कनेक्टिविटी

boAt Storm Connect Plus स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें यूजर्स को सीमलेस ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि कॉलिंग के समय इसमें ENx AI नॉइस कैंसिलेशन का लाभ भी मिलता है। कंपनी के अनुसार इसमें 100 से ज्यादा क्लाउड फेसेज दिए गए हैं, जिसे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हेल्थ सेंसर्स भी मौजूद है।

calender
16 May 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो