भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा सैमसंग का ये फोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदने का सपना देखने वाले यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग का प्रीमियम फोल्डेबल फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम कीमत पर मिल रहा है, जिससे यह कई लोगों के लिए बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन गया है.आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी जानकारी .

नई दिल्ली: महंगे स्मार्टफोन खरीदने का सपना देखने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम दाम में उपलब्ध है, जिससे यह कई लोगों के बजट में फिट बैठने लगा है.
खासतौर पर फोल्डेबल फोन पसंद करने वालों के लिए यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है. Samsung Galaxy Z Flip 4 5G पर मिल रही बड़ी छूट इसे "पैसा वसूल" विकल्प बना रही है. आइए जानते हैं इस ऑफर से जुड़ी पूरी डिटेल.
लॉन्च प्राइस से ₹56,600 तक की सीधी कटौती
लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 94,999 रुपये रखी गई थी.
फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 38,399 रुपये में लिस्टेड है. यह कीमत इसकी लॉन्च प्राइस से करीब ₹56,600 कम है.
इस प्राइस में Graphite कलर वेरिएंट उपलब्ध है, जबकि Light Blue कलर वेरिएंट 38,980 रुपये में मिल रहा है.
एक्सचेंज ऑफर से और कम होगी कीमत
फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है. Amazon के ऑफर के तहत यूजर्स इसे करीब 35,450 रुपये तक में खरीद सकते हैं.
हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी.
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
इसके साथ ही 1.9 इंच का सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले भी मिलता है, जो कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन की जानकारी दिखाता है.
फोन का डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसका हिंज एल्यूमिनियम से बना है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस सेंसर और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कंपनी के अनुसार, यह फुल चार्ज में 19 घंटे तक प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक टॉक टाइम दे सकता है.
इसके अलावा फोन वॉटर रेजिस्टेंट भी है और दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है.


