Flipkart Big Billion Days Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि बहुप्रतीक्षित Big Billion Days Sale इस साल 23 सितंबर से शुरू होगी. हर बार की तरह इस बार भी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य गैजेट्स पर भारी छूट मिलने वाली है. हालांकि अभी कंपनी ने पूरी लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन एक नए प्रमोशनल बैनर ने टेक लवर्स के बीच हलचल मचा दी है.
दरअसल फ्लिपकार्ट द्वारा शेयर किए गए एक टीजर में Apple iPhone 16 Pro Max की कीमत का इशारा किया गया है. जिससे यह लगभग तय हो गया है कि यह प्रीमियम स्मार्टफोन 1,00,000 रुपये से कम में मिल सकता है. यह पहला मौका होगा जब iPhone 16 Pro Max इतनी कम कीमत पर मिलेगा.
फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक प्रमोशनल इमेज शेयर की है जिसमें iPhone 16 Pro Max के नीचे "from ₹xx,xxx लिखा नजर आ रहा है. यानि कि इसकी सेल प्राइस पांच अंकों में शुरू होगी. इससे यह साफ हो गया है कि यह फोन अब 1 लाख रुपये से कम में उपलब्ध होगा. जब यह डिवाइस लॉन्च हुआ था तब इसके 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,44,900 थी. ऐसे में यह डील उन यूजर्स के लिए शानदार मौका है जो Apple का पिछला फ्लैगशिप मॉडल कम कीमत में खरीदना चाहते हैं.
फ्लिपकार्ट की तरफ से टीज किए गए कुछ अन्य डिवाइसेज की बात करें तो इनमें शामिल हैं:
iPhone 16
Samsung Galaxy S24
Motorola Edge 60 Pro
OnePlus Buds 3
इसके अलावा, Intel बेस्ड PCs, 55-इंच स्मार्ट टीवी, और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन पर भी शानदार ऑफर्स मिलने की संभावना है.
Apple की नई iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट 9 सितंबर तय मानी जा रही है. ऐसे में कंपनी हमेशा की तरह अपने पिछले साल के Pro मॉडल्स को बंद कर सकती है. इसका मतलब है कि iPhone 16 Pro Max की उपलब्धता सीमित समय के लिए ही होगी.
Apple Store पर यह मॉडल लॉन्च के बाद नहीं मिलेगा और बाकी थर्ड-पार्टी वेंडर्स को भी इसके नए यूनिट्स का स्टॉक नहीं दिया जाएगा. ऐसे में यह Flipkart Big Billion Days सेल उन लोगों के लिए आखिरी बड़ा मौका हो सकता है, जो यह फोन खरीदना चाहते हैं.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो डील लाइव होते ही तुरंत बुक कर लें, क्योंकि ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है और स्टॉक भी जल्द खत्म हो सकता है. First Updated : Sunday, 07 September 2025