Flipkart Freedom Sale 2025: फ्लिपकार्ट एक बार फिर साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आ गया है. फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 1 अगस्त से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो चुकी है. यह सेल 7 अगस्त तक चलेगी और इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, फैशन और ग्रॉसरी जैसी कई कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. इस सेल में Apple, Samsung, Nothing, Realme, Vivo जैसे दिग्गज ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी छूट देखने को मिल रही है.
इस सेल में फ्लिपकार्ट प्लस और VIP मेंबर्स को पहले से अर्ली एक्सेस मिल चुका था, जबकि बाकी सभी कस्टमर्स के लिए यह सेल 1 अगस्त रात 12 बजे से शुरू हो गई है. बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक के साथ फ्लिपकार्ट की साझेदारी के तहत क्रेडिट कार्ड या EMI पर खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है.
फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज के जरिए उन स्मार्टफोन्स की डील्स को पहले ही टीज कर दिया गया था जो इस सेल में सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं.
iPhone 16, जो 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 69,999 रुपये में उपलब्ध है.
Samsung Galaxy S24 FE अब 35,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 59,999 रुपये में बिकता था.
वहीं, Galaxy S24 की कीमत 74,999 रुपये से घटकर 46,999 रुपये हो गई है.
बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं-
Moto Edge 60 Fusion अब 25,999 की बजाय 20,999 रुपये में.
Realme GT 6 (12GB RAM + 256GB) वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये हो गई है.
Nothing Phone 3a अब 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जो पहले 27,999 रुपये में था.
Poco F7 5G अब 31,999 रुपये से घटकर 29,999 रुपये में मिल रहा है.
Vivo T4 5G की कीमत भी 21,999 रुपये से घटकर 20,999 रुपये कर दी गई है.
iPhone 16e (128GB) की कीमत अब 54,900 रुपये रह गई है, जो पहले 59,900 रुपये थी.
फ्लिपकार्ट ने इस सेल में न सिर्फ कीमतें कम की हैं, बल्कि कस्टमर्स को अतिरिक्त सेविंग्स के लिए कई ऑप्शन्स भी दिए हैं. इनमें शामिल हें-
नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है.
पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा लिया जा सकता है.
Flipkart Plus Members SuperCoins के ज़रिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं.
फ्लिपकार्ट के साथ-साथ Amazon ने भी अपनी Great Freedom Festival Sale शुरू कर दी है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी पर आकर्षक छूट मिल रही है. ऐसे में शॉपर्स को सलाह दी जाती है कि वे दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद डील्स की तुलना करें और अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स के लिए सबसे बेहतर ऑफर चुनें. First Updated : Friday, 01 August 2025