भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन Realme 16, 2 अप्रैल को होगा लॉन्च

रियलमी 16 भारत में 2 अप्रैल को धमाकेदार लॉन्च होने जा रहा है! कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला सेल्फी मिरर फोन होगा. इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स और कई शानदार फीचर्स मिलेंगे.

calender

रियलमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2 अप्रैल को Realme 16 5G को पेश करने जा रही है. इस हैंडसेट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उसके अनोखे सेल्फी मिरर फीचर को लेकर है. रियलमी का दावा है कि Realme 16 5G भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन होगा. इस फोन के बैक पैनल पर कैमरा के पास एक रिफ्लेक्टिव मिरर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से भी हाई क्वालिटी सेल्फी ले सकेंगे. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी हैं.

Realme 16 5G का डिजाइन और डिस्प्ले

Realme 16 5G में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन का वजन 183 ग्राम और मोटाई मात्र 8.1 मिलीमीटर है, जो इसे काफी पतला और हल्का बनाता है. कंपनी इस फोन को दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स में ला रही ह- एयर व्हाइट और एयर ब्लैक.

बैटरी और चार्जिंग

Realme 16 5G में बड़ी 7000mAh बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल सुनिश्चित करेगी. इसके साथ 60W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा. कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन को 3 साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल तक एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

कैमरा सेटअप

Realme 16 5G में हॉरिजॉन्टल कैमरा अलाइनमेंट दिया गया है, जो गूगल पिक्सल 10 सीरीज जैसा लगता है. फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा सेंसर होगा. साथ में एक सर्कुलर LED फ्लैश लाइट भी दी गई है. सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. हालांकि अन्य रियर कैमरा सेंसर्स की पूरी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है.

सेल्फी मिरर फीचर क्या है?

Realme 16 5G का सबसे खास फीचर इसका सेल्फी मिरर है. बैक पैनल पर कैमरा सेंसर के पास एक रिफ्लेक्टिव सर्कुलर सरफेस दिया गया है, जिसे कंपनी ने 'सेल्फी मिरर' नाम दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स रियर कैमरे का इस्तेमाल करके भी बेहतरीन क्वालिटी की सेल्फी ले सकेंगे. First Updated : Sunday, 29 March 2026