Instagram Reels से गायब हो गया पसंदीदा कंटेंट? ऐसे करें एल्गोरिदम रीसेट
इंस्टाग्राम रील्स का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. ये इंस्टाग्राम रील्स एक खास रिकमेंडेशन एल्गोरिदम पर काम करता है. यह एल्गोरिदम यूजर की एक्टिविटी, जैसे कि कौन-सी रील्स वे पूरा देखते हैं, किसे बार-बार देखते हैं, किन वीडियो पर लाइक या कमेंट करते हैं. इन सभी चीजों के आधार पर अगला कंटेंट दिखाता है.

पिछले कुछ वर्षों में इंस्टाग्राम रील्स ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. छोटे और आकर्षक वीडियो के इस फॉर्मेट ने एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, फिटनेस, लाइफस्टाइल और जनरल नॉलेज जैसे कई विषयों को लोगों तक तेजी से पहुंचाया है. यही वजह है कि रील्स आज इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर बन चुका है.
किस एल्गोरिदम पर काम करता है इंस्टाग्राम रील्स?
इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेटा ने बीते साल भारत में इंस्टाग्राम के लिए रील्स-फोकस्ड लेआउट का परीक्षण भी किया था. असल में, इंस्टाग्राम रील्स एक खास रिकमेंडेशन एल्गोरिदम पर काम करता है. यह एल्गोरिदम यूजर की एक्टिविटी, जैसे कि कौन-सी रील्स वे पूरा देखते हैं, किसे बार-बार देखते हैं, किन वीडियो पर लाइक या कमेंट करते हैं, इन सभी चीजों के आधार पर अगला कंटेंट दिखाता है.
कई बार ऐसा होता है कि यूजर की फीड पर एक जैसे वीडियो बार-बार आने लगते हैं या फिर ऐसा कंटेंट दिखने लगता है जो उनकी रुचि से मेल नहीं खाता. ऐसे में रील्स देखने का मजा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है. अगर आपकी फीड पर जरूरत से ज्यादा बेकार, अनचाहे ट्रेंड या अब पसंद न आने वाला कंटेंट दिख रहा है तो इंस्टाग्राम रील्स एल्गोरिदम को रीसेट करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे आपकी फीड दोबारा फ्रेश हो जाती है और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस में सुधार आता है.
यूजर इंटरैक्शन पर आधारित होता है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम
दरअसल, इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम पूरी तरह यूजर इंटरैक्शन पर आधारित होता है. कई बार हम अनजाने में किसी वीडियो को पूरा देख लेते हैं या स्क्रॉल करते-करते किसी खास तरह के कंटेंट पर ज्यादा समय बिता देते हैं. ये छोटी-छोटी चीजें एल्गोरिदम को यह संकेत देती हैं कि हमें वही कंटेंट पसंद है और नतीजतन फीड में उसी तरह के वीडियो बढ़ जाते हैं. इसके अलावा, समय के साथ यूजर की पसंद भी बदलती रहती है. जो कंटेंट कुछ महीने पहले अच्छा लगता था वही अब उबाऊ या परेशान करने वाला लग सकता है.
इंस्टाग्राम ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सजेस्टेड कंटेंट को रीसेट करने का बिल्ट-इन फीचर दिया है. इसके लिए यूजर को सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाना होता है. इसके बाद टॉप-राइट कॉर्नर में दिए गए तीन लाइनों वाले मेनू पर टैप करना होता है. यहां से ‘Content Preferences’ ऑप्शन चुनें और फिर ‘Reset suggested content’ पर टैप करें. स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से पढ़कर शर्तों को स्वीकार करें और आखिर में रीसेट को कन्फर्म कर दें.
रीसेट पूरा होने के बाद इंस्टाग्राम धीरे-धीरे आपकी नई एक्टिविटी के आधार पर रील्स को दोबारा पर्सनलाइज करने लगता है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि एक बार किया गया यह रीसेट वापस नहीं लिया जा सकता.


