Nothing और Sony को टक्कर देने आया Noise Master Buds 2, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
होमग्रोन ऑडियो ब्रांड Noise ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Noise Master Buds 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.

होमग्रोन ऑडियो ब्रांड Noise ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Noise Master Buds 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की Master Buds सीरीज का नया मॉडल है, जिसमें प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी और एडवांस फीचर्स देने का दावा किया गया है. खास बात यह है कि इन ईयरबड्स में Sound by Bose ट्यूनिंग दी गई है, जिससे यूजर्स को बेहतर और संतुलित साउंड अनुभव मिलता है.
भारत में क्या है Noise Master Buds 2 की कीमत?
कीमत की बात करें तो Noise Master Buds 2 को भारत में 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह ईयरबड्स Aurum, Carbon और Mercury जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं. इनकी प्री-सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है. इस कीमत पर ये ईयरबड्स प्रीमियम सेगमेंट में Nothing, Sony, Samsung, Sennheiser, JBL और Skullcandy जैसे ब्रांड्स के विकल्प के रूप में पेश किए गए हैं.
फीचर्स की बात करें तो Noise Master Buds 2 में 10mm के PU+PEEK ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर और क्लियर साउंड आउटपुट देने में सक्षम हैं. इसमें 51dB तक की एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) तकनीक मौजूद है, जिससे बाहरी शोर को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें छह माइक्रोफोन वाला एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सिस्टम दिया गया है, जो कॉल के दौरान आवाज को साफ और स्पष्ट बनाए रखने में मदद करता है. ट्रांसपेरेंसी मोड की सुविधा भी इसमें शामिल है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं.
जानें खासियत
इन ईयरबड्स की एक और खासियत 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट है, जो बिल्ट-इन सिक्स-एक्सिस IMU सेंसर के जरिए काम करता है. इससे यूजर्स को साउंड का अधिक इमर्सिव और थ्री-डायमेंशनल अनुभव मिलता है. इसके साथ ही इसमें AI-आधारित वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है, जो वॉइस कमांड को समझकर विभिन्न कार्यों में सहायता कर सकता है.
बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर लगभग 6 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 30 घंटे तक मिलता है, भले ही ANC चालू हो. इसके अलावा, 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से करीब 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है. कुल मिलाकर, Noise Master Buds 2 प्रीमियम डिजाइन, एडवांस ऑडियो तकनीक और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आए हैं.


