Samsung Upcoming Phone : अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देगा Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन

Samsung Upcoming Phone : जुलाई में सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट होगा जिसमें Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Samsung Galaxy Z Flip 5G : स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भारत में अपने एक और नए फोन को लॉन्च करने वाली है। जुलाई में कंपनी का अनपैक्ड इवेंट होगा जिसमें Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकती है। फोन के मार्केट में आने से पहले इसकी डिटेल्स लीक हो गई है। फीचर्स के बारे में जानकारी यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फोन को बजट के पेश किया जाएगा। आइए हम इस फोन की जानकारी विस्तार से देते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5G की कीमत

रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Z Flip 5G को कंपनी Galaxy Z Flip 4 की कीमत में लॉन्च कर सकती है। फोन का प्राइस 999 डॉलर यानी 81,960 रुपये हो सकता है। हालांकि कंपनी को Galaxy Z Flip 4 को 89,999 रुपये में पेश किया था। यह फोन फ्लैट तरीके से बंद होगा। इसमें स्क्रीन की ब्राइटनेस में बढ़ोतरी होगी और डिवाइस में बड़े कैमरे होंग।

Samsung Galaxy Z Flip 5G के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की Full HD डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओएस प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसे IP58 की रेटिंग मिल सकता है और इसमें DeX सपोर्ट मिलेगा। इसमें 3700mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी। Samsung Galaxy Z Flip 5G में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलेगा और इसमें 128GB+256GB तक स्टोरेज ऑप्शन होगा।

कैमरे तती बात करें तो इस फोन में 12 एमपी का प्राइमरी, 12 एमपी का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई, टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दिया जा सकता है। अनुमान है कि फोन को कई कलर के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

calender
25 June 2023, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो