अगर धीमी हो गई है फैन और कूलर की स्पीड तो बदल दीजिए ये डिवाइस फिर मिलेगी ठंडी और ज्यादा तेज हवा

Celling fan and Coller : गर्मयों से बचने के लिए हम कूलर और सेलिंग फैन का सहारा लेते हैं। लेकिन चौबिसों घंटे चलने से इनकी स्पीड धीमी हो जाती है। गर्मियों के दिनों में इनकी स्पीड तेज बनी रहे इसके लिए कूलर और फैन में लगे एक डिवाइस को चेक करें अगर उसकी कैपासिटी धीमी हो गई है तो उसे बदल दें। ऐसा करने से कूलर और फैन की स्पीड तेज हो जायेगी।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • कंडेनसर की मदद से तेज कर सकते हैं सीलिंग फैन और कूलर की स्पीड
  • कंडेनसर के वीक होने से धीमी हो जाती है पंखे और कूलर के हवा देने की स्पीड

Celling fan and Coller : गर्मियों के मौसम में घरों में लगे सीलिंग फैन और कूलर की स्पीड अक्सर धीमी हो जाती है। स्पीड धीमी होने से फैन और कूलर तेज हवा भी नहीं फेक पाते हैं। दरअसल, गर्मियों में 24 घंटे हमारे घरों में फैन, कूलर चलते रहते हैं। लगातार चलने की वजह से उनकी स्पीड धीमी हो जाती है। लेकिन आप अपने कूलर और सीलिंग फैन की स्पीड को तेज कर सकते  हैं।

सीलिंग फैन और कूलर की स्पीड को तेज और धीमा करने के लिए एक डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। उस डिवाइस की कैपासिटी के अनुसार ही हमारे घरों में लगे सीलिंग फैन और कूलर की स्पीड तेज-धीम होती है। आज हम आपको इसी डिवाइस के बारे में बताएंगे ताकी आप उस डिवाइस को बदलकर अपने फैन और कूलर की स्पीड को तेज कर सकें। 

क्या है डिवाइस का नाम?

सीलिंग फैन और कूलर में स्पीड के लिए जिस डिवाइस को लगाया जाता है, उसे समय - समय पर बदला जाता हैं क्योंकि उसकी कैपासिटी खत्म हो जाती है। इसीलिए जब फैन या कूलर की स्पीड धीमी हो जाए तो इसे बदल दिया जाता है। इस डिवाइस का नाम है कंडेनसर । कंडेनसर के बारे में आप में से बहुत से लोग जानते भी होंगे। जो नहीं जानते बता दे कि कंडेनसर ही वो डिवाइस है जो आपके सीलिंग फैन और कूलर की स्पीड तय करता है।

अगर आपके कूलर या फिर सीलिंग फैन की स्पीड धीमी हो चुकी है तो आप टेक्नीशियन को बुला कर सीलिंग फैन या कूलर का कंडेनसर चेक करवा सकते हैं। अगर कंडेनसर की कैपासिटी वीक हो गई हो तो आप कंडेनसर को रिप्लेस करवा दीजिए। 

बहुत से लोग जो थोड़ा बहुत लाइट का काम जानते हैं वो खुद ही कंडेनसर चेक कर लेते हैं। लेकिन आप भूल से भी ऐसा न करें क्योंकि आपकी छोटी सी गलती की वजह से आपकी जान भी जा सकती है। इसी लिए इलेक्ट्रिक से जुड़े काम को सावधानी के साथ करना चाहिए।

कैसे चेक करते हैं कंडेनसर?

अगर आप थोड़ा बहुत इलेक्ट्रिक की जानकारी रखते हैं तो आप चेक कर सकते हैं की फैन या कूलर में लगा कंडेनसर वीक है या नहीं। सबसे पहले सावधानी पूर्वक कूलर या सीलिंग फैन में से कंडेनसर को निकाल लें। कंडेनसर निकालने के बाद कंडेनसर में जो वायर दिए हैं उन्हें प्लग में लगा दें। थोड़ी देर लगे रहने के बाद आप प्लग से निकाल लें। अब सावधानी पूर्वक आप कंडेसर की दोनो तारों को आपस में टच कराएं। टच कराने से अगर कंडेनसर में तेज से चट की आवाज आती है तो इसका मतलब है की आपका कंडेनसर बिल्कुल ठीक है। लेकिन अगर कंडेनसर से जोर की चट की आवाज नहीं आती है तो इसका मतलब कंडेनसर कमजोर हो चुका है उसे रिप्लेस करना होगा। 

अगर चेक करने के बाद कंडेनसर वीक है तो नया कंडेनसर अपने सीलिंग फैन या कूलर में लगाएं। ऐसा करने  से आपके कूलर व सीलिंग फैन की स्पीड बढ़ जायेगी। अगर कंडेनसर बदलने के बाद भी स्पीड नही नहीं बढ़ती तो आप इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर जरूर चेक करवाएं। 

calender
24 June 2023, 12:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो