नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के मौके पर प्यार और रोमांस की बहार में कई लोग भावुक होकर फैसले लेते हैं, लेकिन यही समय ऑनलाइन स्कैमर्स के लिए सबसे बड़ा मौका बन जाता है. इस खास दिन के आसपास इमोशंस हाई रहते हैं, लोग गिफ्ट्स और सरप्राइज पर खूब खर्च करते हैं और भरोसा करने में जल्दबाजी दिखाते हैं. ऐसे में स्कैमर्स रोमांटिक दिखने वाले जाल बिछाते हैं, जो आपको इमोशनली तोड़ने के साथ-साथ फाइनेंशियली भी भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
वैलेंटाइन वीक और 14 फरवरी के आसपास होने वाले स्कैम्स में डेटिंग ऐप्स से लेकर फेक शॉपिंग साइट्स तक हर जगह खतरा छिपा रहता है. साइबर अपराधी इन दिनों सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसलिए अलर्ट रहना बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं उन प्रमुख ऑनलाइन स्कैम्स के बारे में जिनसे इस वैलेंटाइन डे पर आपको सावधान रहना चाहिए.
यह वैलेंटाइन डे का सबसे खतरनाक और आम स्कैम है. स्कैमर डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया पर संपर्क बनाते हैं. कुछ ही दिनों में वे गहरा इमोशनल कनेक्शन दिखाने लगते हैं, लेकिन कभी वीडियो कॉल या आमने-सामने मिलने से बचते हैं. थोड़े समय बाद अचानक कोई इमरजेंसी आ जाती है जैसे मेडिकल समस्या, कानूनी परेशानी या पैसे की तंगी. वे आपसे पैसे, गिफ्ट कार्ड या ट्रांसफर मांगते हैं. एक बार पैसे भेजने के बाद या तो और रिक्वेस्ट आती रहती है या फिर वह व्यक्ति पूरी तरह गायब हो जाता है. याद रखें कभी भी ऐसे व्यक्ति को पैसे न भेजें जिससे आपने रियल लाइफ में कभी मुलाकात न की हो.
स्कैमर्स वैलेंटाइन डे पर आकर्षक वेबसाइट्स बनाते हैं जो ज्वेलरी, परफ्यूम, घड़ियां, चॉकलेट और गिफ्ट्स पर भारी छूट का ऑफर देते हैं. ये साइट्स प्रोफेशनल दिखती हैं और फास्ट डिलीवरी का वादा करती हैं. ऑर्डर करने के बाद या तो प्रोडक्ट कभी नहीं पहुंचता या फिर बहुत सस्ती और नकली चीज मिलती है. खरीदारी से पहले हमेशा वेबसाइट के बाहर रिव्यू चेक करें, कॉन्टैक्ट डिटेल्स वेरिफाई करें और ऐसी साइट्स से दूर रहें जहां पहले पेमेंट मांगते हैं लेकिन रिटर्न पॉलिसी नहीं होती या कस्टमर केयर नंबर फेक होता है.
वैलेंटाइन वीक में अक्सर अज्ञात नंबर से टेक्स्ट मैसेज या ईमेल आता है जिसमें लिखा होता है कि आपके लिए एक स्पेशल वैलेंटाइन सरप्राइज गिफ्ट तैयार है. इसे प्राप्त करने के लिए आपको एक लिंक पर क्लिक कर एड्रेस कन्फर्म करना और डिलीवरी चार्ज देने को कहा जाता है.
यह लिंक आपको फेक पेज पर ले जाता है जहां आपकी बैंक डिटेल्स, कार्ड जानकारी या पर्सनल डेटा चुरा ली जाती है. अगर आपने खुद कोई गिफ्ट ऑर्डर नहीं किया है या आपको किसी से ऐसा सरप्राइज मिलने की उम्मीद नहीं है, तो उस लिंक पर कभी क्लिक न करें. असली डिलीवरी कंपनियां कभी रैंडम मैसेज से सेंसिटिव जानकारी नहीं मांगतीं. First Updated : Tuesday, 10 February 2026