Devendra Fadanvis की ताजा ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में सीमा विवाद पर प्रस्ताव हुआ पास, शिंदे बोले-महाराष्ट्र में शामिल करेंगे 865 मराठी गांव
महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद सदन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया। इस बीच सीएम शिंदे ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में महाराष्ट्र के बेलगाम, कारवार, निपानी, भालकी, बीदर शहरों और कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों को शामिल करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी।
नवी मुंबई में वेंकटेश्वर मंदिर की भूमि पूजा के लिए शिंदे और फडणवीस आमंत्रित
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड ने नवी मुंबई में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की भूमि पूजा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) को आमंत्रित किया है।

