Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Tuesday, 27 December 2022
प्रयागराज: किन्नर अखाड़े के माघ मेला शिविर का हुआ भूमि पूजन
Tuesday, 27 December 2022
मैनपुरी: बैंक में ग्राहक को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा , लूट का माल बरामद
Monday, 26 December 2022
नहीं सुलझ पा रहा मदरसों में छुट्टी का मसला, मदरसा संचालक मुख्यमंत्री से करेंगे बात
उत्तर प्रदेश के मदरसों में साप्ताहिक रविवार को होगी या फिर शुक्रवार को, इसे लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस बीच साप्ताहिक छुट्टी का नया कैलेंडर जारी करने से राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड में काफी विवाद हो गया है। रविवार के दिन छुट्टी का प्रस्ताव रखने वाले बोर्ड के सदस्य कमर अली ने बिना सहमति के नया कैलेंडर जारी करने की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के लिए कहा है।
Sunday, 25 December 2022
इंसानियत ज़िंदा है..मां-बाप ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका तो फरिश्ता बनकर आयी SHO की पत्नी
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में माता-पिता अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर चले गए। मासूस बच्ची कड़ाके की ठंड और भूख से तड़पती रही। पुलिस को जब कपड़ो से लिटपी बच्ची मिली तो भूख और ठंड की वजह से उसकी हालात काफी खराब थी। तभी एसएचओ की पत्नी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए उस बच्ची को अपना दूध पिलाया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।
Sunday, 25 December 2022
Ghaziabad: दोस्त के लिए 12 साल का बच्चा बना कातिल, कर दी बुजुर्ग दंपती की हत्या
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग दंपती की हत्या से पर्दा उठ गया है। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर जब पुलिस ने खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला 12 साल का बच्चा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया था। तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
Sunday, 25 December 2022
यूपीः चीन से आगरा लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की होगी जांच
आगरा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दो दिन पहले चीन से आगरा लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की की पुष्टि हुई है। चीन से लौटने के बाद युवक ने एक निजी लैब में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। जिसके बाद उसकी कोरोन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है।
Saturday, 24 December 2022
UP: जालसाजी का बादशाह निकला ये परीक्षार्थी, सच्चाई सामने आयी तो सबके होश उड़ गए, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद अब कई तरह की धांधली उजागर हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा की जांच करने के बाद शामली जिले के रहने वाले आरोपी पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।
Saturday, 24 December 2022
उत्तर प्रदेश निकाय चुनावः हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी, 27 को आएगा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लागू करने के मामले में सुनवाई की। इस दौरान याची पक्ष और सरकारी पक्ष के वकील ने अपनी अपनी दलीलें दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में कोर्ट 27 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा।
Saturday, 24 December 2022
यूपीः पति ने मेकअप के लिए नहीं दिए रुपये, पत्नी ने मांगा तलाक
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मेकअप के लिए रूपये नहीं देने पर अपने पति से तलाक मांग लिया है। थाना सिविल लाइन इलाके की रहने वाली महिला ने फैमिली कोर्ट में अपने पति से तलाक मांगने के लिए अर्जी दायर की। जिसमें महिला ने अपने पति पर सजने संवरने के लिए पैसा नहीं देने का आरोप लगाया है।
Friday, 23 December 2022
बाइक सवारों ने की सरेआम जिम संचालक को मार डाला , सड़क किनारे मिली लाश
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक युवक को सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक एक जिम संचालक था। बताया जा रहा है, इस खौफनाक वारदात को कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिसके कुछ समय बाद मृतक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पुलिस को वहां के राहगीरों ने दी।
Thursday, 22 December 2022
मुरादाबाद: अवैध हथियार फैक्ट्री पर पुलिस का छापा , 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव फरीदपुर हाजी में आज रात पुलिस ने अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियार की फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अवैध शस्त्र बनाकर
Wednesday, 21 December 2022
यूपीः विदेशी नस्ल का कुत्ता पालने के लिए अब कराना होगा पंजीकरण, जारी किया गया एसओपी
उत्तर प्रदेश में विदेशी नस्ल के कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए नगर विकास विभाग ने आदर्श कार्यवाही प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी के मुताबिक, अब विदेशी नस्ल का कुत्ता पालने के लिए नगर निकायों में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही मालिक को कुत्ते का टीकाकरण प्रमाण पत्र भी देना होगा।
Wednesday, 21 December 2022
यूपीः रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं होगा सरकारी बसों का संचालन
उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही यूपी के कई शहरो में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभवित हो रहा है। कोहरे के मद्देनजर रात आठ से सुबह आठ बजे तक या फिर कोहरा छाने रहने का सरकारी बसों संचालन नहीं किया जाएगा।
Saturday, 17 December 2022
यूपीः भाजपा कार्यकर्ता का ऐलान, बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे दो करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ रूपये का इमान देने का ऐलान किया है।