डांस का ऐसा जुनून, दूल्हे ने जड़ दी दुल्हन को जोरदार लात

शादी के दिन को हर दूल्हा दुल्हन अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बनाना चाहते है। इस दिन को खास बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ते है। इसके अलावा शादियों में जो रोनक लगती है वह है डांस।

Janbhawana Times

शादी के दिन को हर दूल्हा दुल्हन अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बनाना चाहते है। इस दिन को खास बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ते है। इसके अलावा शादियों में जो रोनक लगती है वह है डांस। सिर्फ बाराती ही नही दुल्हा-दुल्हन भी शादी अब शादियों में डांस करने से अपने आप को रोक नही पाते है। दुल्हा-दुल्हन का ऐसा ही एक मजेदार डांस वाला वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस वीडियो में दुल्हा इतना डांस करता है कि दुल्हन की हालत ही खराब कर देता है। दरअसल इस वीडियो में दुल्हा डांस करते-करते सनक सा जाता है और डांस करते हुए वह दुल्हन के ही मुंह पर जोरदार लात मार देता है। लात लगने के साथ दुल्हन धडाम से नीचे गिर जाती है। हालांकि गिरते ही दुल्हा उसको संभाल भी लेता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह अपनी हंसी नही रोक पाया।

 

हांलाकि उसने यह जानबूझकर नही किया वह डांस में इतना खो जाता है कि जोश-जोश में उससे यह गलती हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर इस मजेदार वीडियो को The drawin awards नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो महज 8 सेकेंड का है और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। अभी तक इस वीडियो पर 3 लाख 85 हजार व्यूज आ चुके है। इसके अलावा हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag