छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया जारी, जानें टॉपर्स के नाम
10वीं और 12वीं परीक्षा के छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है.विद्यार्थी CGBSE की आधिकारी वेबसाईट पर जाकर cgbse.nic.in अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि 10वीं और 12वीं परीक्षा के छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव और राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी CGBSE की आधिकारी वेबसाईट पर जाकर cgbse.nic.in अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
किसने किया टॉप
सामने आया रिजल्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में तीन छात्रों, संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99% के साथ टॉप किया है. वहीं 98.83% के साथ रिया केशवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया है. बता दें, इस बार टॉपर्स की लिस्ट में कुल 8 छात्र शामिल हैं और इसमें से ज्यादातर छात्राएं हैं.
वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 493 अंकों के साथ जिज्ञासु वर्मा ने साथ पहला स्थान हासिल किया है. 491 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ओमनी रहे और तीसरे 489 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कृष महंत ने बाजी मारी है. 488 अंकों के साथ रिया साहू, शहनाज परवीन और ताहिर खान चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं 487 अंकों के साथ हेमलता साहू, ओमकार कैव्रत, कुसुमलता बिप्रे और आशा यादव ने पांचव स्थान हासिल किया हैं.
कैसे चेक करें रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 की आधिकारी वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाए.
होम पेज पर नजर आ रहे 10वीं और 12वीं क्लास रिजल्ट के क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें.
दोनों चीजें डालने के बाड आपकी मार्कशीट आपके सामने खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.


