उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में अगले पांच दिन हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
पिछले 24 घंटों देश के ज़्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिसके साथ-साथ गरज, बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत मिली है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश हुई है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश इलाकों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है. इस बीच यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में बारिश जारी रहेगी. इस बीच, मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही 29 अप्रैल को असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
तेज हवाएं और बारिश के आसार
बता दें, पिछले 24 घंटों देश के ज़्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया किया गया, जो कि 45.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. वहीं अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिसके साथ-साथ गरज, बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 29 और 30 अप्रैल को, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ़्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इसके अलावा 2 से 4 मई के बीच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावनाएं जताई गई है.
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत की बात करें तो 29 अप्रैल से 3-5 मई के बीच जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं 29 अप्रैल से 5 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है.
बिहार में भी जारी किया गया अलर्ट
उत्तर भारत के अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 29 से 30 बीच गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश होने के आसार है. इस बीच अगर आप कही बाहर जानें का प्लान बना रहे है तो अपने साथ छाता ले जाना न भूलें.


