पति, पत्नी और दूसरी शादी वाले बयान को लेकर इस पाक हसीना पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर हंगामा
शमीम खान का एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है. फैंस उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि एक पुरुष को दूसरी शादी करने का हक है, बशर्ते वह अपनी पहली पत्नी से इजाजत ले ले. उनके मुताबिक दूसरी शादी करने में कुछ भी गलत नहीं है. इस बयान के बाद, शमीम हेटर्स का मुख्य निशाना बन गई हैं.

पाकिस्तानी सिनेमा की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. पाकिस्तानी जनता उनकी जमकर आलोचना कर रही है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीम खान के एक बयान ने उनके देश के लोगों के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. एक्ट्रेस का कहना है कि एक पुरुष को दूसरी शादी करने का हक है, बशर्ते वह अपनी पहली पत्नी से इजाजत ले ले. उनके मुताबिक दूसरी शादी करने में कुछ भी गलत नहीं है. इस बयान के बाद, शमीम हेटर्स का मुख्य निशाना बन गई हैं.
पति दूसरी शादी कर सकता है- शमीन
एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस से दूसरी शादी के विषय पर उनके विचार पूछे गए. उनके जवाब ने सबको हैरान कर दिया। शमीम ने कहा, "किसी को भी अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि वही पुरुष के वंश को आगे बढ़ाती है. इसलिए, पहली पत्नी को तलाक देना गलत है."
इसके जवाब में, होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या पुरुषों को अपनी पहली पत्नी के साथ शादी में रहते हुए ही दूसरी शादी कर लेनी चाहिए? शमीम ने जवाब दिया, "अगर कोई महिला 40 साल की उम्र पार कर चुकी है, और उसके पति को अब उस रिश्ते में कोई जुड़ाव या भविष्य नजर नहीं आता और वह अपनी पत्नी से खुश नहीं है और अगर उसे लगता है कि उसे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
पुरुष अपनी पत्नी से इजाजत लेने के बाद दूसरी शादी कर सकते हैं. हालांकि, शादी हो जाने के बाद मैं शादी के बाहर के संबंधों (extramarital affairs) के सख्त खिलाफ हूं.
लोग भड़के
पॉडकास्ट से शमीम खान का एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है. फैंस उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, "शादी सिर्फ अपनी खुशी के लिए नहीं होती यह एक जिम्मेदारी है." एक अन्य यूजर ने पूछा, "और अगर महिला को वह पुरुष पसंद न आए तो उसे क्या करना चाहिए?"
एक और यूजर ने टिप्पणी की, "ऐसा बयान देने के लिए शमीम को जेल में डाल देना चाहिए." 30 साल की शमीम खान एक पाकिस्तानी टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2019 में फिल्म 'गुम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
इन सीरियल में आ चुकी नजर
इसके अलावा वह 'गोहर-ए-नायाब', 'हिना की खुशबू', 'धड़कन', 'भरोसा प्यार तेरा' और 'खुदा और मोहब्बत 3' जैसे टीवी शो और सीरियल में नजर आ चुकी हैं.


