रूसी हमले के बीच जंगल में सैर करने गया था यूक्रेनी किसान बाहर निकलते ही बना अरबपति

रूसी हमले के बीच जंगल में सैर करने गया था यूक्रेनी किसान बाहर निकलते ही बना अरबपति

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। इस हमले में न सिर्फ यूक्रेन को जान-माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि कई रूसी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हो रहा है। इसी बीच यूक्रेन के एक किसान की खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है।

खबर के मुताबिक (Russia) रूस के हमले के बीच यूक्रेन का एक किसान जंगल में घूमने गया था। यह गरीब किसान जब बाहर निकला तो 15 अरब का मालिक बन चुका था। दरअसल, यूक्रेनी (Ukraine) किसान को जंगल के भीतर रशियन मिलिट्री का युद्धपोत मिला। जिसे उसने लूट लिया। खारकीव का रहने वाला यह किसान रशियन मिलिट्री का युद्धपोत चुराकर 15 अरब का मालिक बन गया।

यूक्रेनी का यह किसान युद्धपोत की सवारी करता नजर आ रहा है। यह किसान रूस के हमले के दौरान जंगल गया था। वहां से वह बाहर अरबों के एक युद्धपोत के साथ निकला। आपको बता दें कि इस युद्धपोत से मिसाइल दागी जा सकती है। इस युद्धपोत को शख्स अब अपना बता रहा है। शख्स ने इसे अपने घर के बाहर पार्क किया हुआ है।

ट्विटर पर बताया जा रहा है कि इस किसान का नाम इगोर है, वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9K330 Tor SAM युद्धपोत भी था। यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिली। बता दें कि इगोर को जो युद्धपोत मिला है, उसका नाम 'द टोर' है। यह युद्धपोत सोवियत यूनियन में ही बना है। यह काफी शक्तिशाली (Powerful)है।

calender
12 March 2022, 05:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो