यूपी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा प्रियंका ने इस अंदाज में किया राहुल का स्वागत

यूपी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा प्रियंका ने इस अंदाज में किया राहुल का स्वागत

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को एक बार फिर शुरू हुई और राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपी पहुंच गई। यूपी के गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव के लिए बने मंच से प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने मंच से राहुल की ओर देखते हुए कहा, मेरे बड़े भाई इधर देखो.. सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। तुम एक योद्धा हो। 

बाइट- प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन राहुल एक योद्धा हैं और वह सच के पथ से नहीं डिगेंगे। प्रियंका ने राहुल के टीशर्ट वाले मामले पर कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है। उन्होंने कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेताओं को, मीडिया हाउस को खरीद लिया लेकिन तुम्हें नहीं खरीद सके न खरीद पाएंगे।

बाइट- प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

दिल्ली से भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के लोनी पहुंचते ही भारी संख्या में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी का ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग राहुल गांधी को देखने के लिए जमा थे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करने से पहले मंगलवार को गाजियाबाद पहुंच गई। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा तीन जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। गाजियाबाद के बाद राहुल और प्रियंका बागपत से होते हुए कैराना और शामली के कई अन्य जगहों को गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश करेगी।

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो