पार्लर से मेकअप करवाने के बाद अपनी शादी पर पहुंची दुल्हन का चेहरा सूजकर बुरी तरह से पड़ गया काला, दूल्हे ने कर दिया शादी से इनकार

शादी का हर लड़की के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन के सपने लड़की बचपन से ही सजाने लगती है, इस दिन वह क्या करेगी कैसे कपडे और मेकअप करवाएगी आदि। लेकिन क्या हो अगर शादी के दिन ही लड़की का मुँह सूज जाये इस बारे में होना तो दूर कोई सोच भी नहीं सकता

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

शादी का हर लड़की के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन के सपने लड़की बचपन से ही सजाने लगती है, इस दिन वह क्या करेगी कैसे कपडे और मेकअप करवाएगी आदि। लेकिन क्या हो अगर शादी के दिन ही लड़की का मुँह सूज जाये इस बारे में होना तो दूर कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन ऐसा वाकई में हुआ है। कर्नाटक में मेकअप करवाने आई दुल्हन का चेहरा उसी की शादी के दिन बुरी तरह से सूज गया जिस कारण से दूल्हे ने भी शादी से इनकार कर दिया और बारात वापस ले गया।

दरअसल, पार्लर पर मेकअप करवाने आई एक दुल्हन पर उसका ही मेकअप भारी पड़ गया। जैसे ही वह पार्लर से आई उसका मुँह बहुत ही बुरी तरह से सूज गया। लड़की का चेहरा इस कदर सूज गया की उसको तुरंत ही इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह घटना कर्नाटक में हासन के अरसिकेरे नाम के एक शहर का है, जहाँ 10 दिन पहले दुल्हन ने एक ब्यूटी पार्लर पर ब्राइडल मेकअप करवाया था, यह एक हर्बल ब्यूटी पार्लर था। जहां पार्लर की संचालिका ने होने वाली दुल्हन को एक नए तरिके का मेकअप दिखाते हुए उसको करवाने के लिए सलाह दी थी। दुल्हन को लगा की शायद यह बेहतर मेकअप रहेगा तो उसने इस सुझाव में हामी भर दी। लेकिन उस महिला को क्या मालूम था की उसकी इस तरह की हालत हो जाएगी। महिला का मुँह ICU में भर्ती करवाया गया है।

स्टीम मशीन से भाप लेने से चेहरा पड़ गया था काला

पीड़ित दुल्हन ने बताया की उसने हर्बल ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाया जहाँ उसने कई नए - नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से एलर्जी हो गयी थी। शादी पर पहुंचते - पहुंचते दुल्हन का पूरा चेहरा बुरी तरह से सूज गया था और काला भी पड़ गया था। जानकारी के मुताबिक मालूम हुआ की दुल्हन अपनी शादी पर कुछ इनोवेटिव ट्राई करना चाहती थी, उसने फॉउंडेशन के शुरू में अप्लाई करने के बाद ही स्टीम मशीन से भाप ले ली थी। जिसके कारण से उसका चेहरा काला पड़ गया था और सूज भी गया था। पुलिस ने 10 दिन बाद पार्लर संचालिका को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

डॉक्टर्स ने बताया यह है खास तरह की एलर्जी

आपको बता दें, की यह एलर्जी एक तरह की IV एलर्जी होती है, यह आपकी स्किन के उस भाग को प्रभावित करेगी जहाँ आपने किसी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट लगाया होता है। उदाहरण का तौर पर मान लीजिये की आपको अपने आईशैडो (eyeshadow ) के किसी जगह पर एलर्जी हो रही है और आपकी पलकें उस पूरी जगह पर सूज जाएंगी और फूल जाएँगी। यह एलर्जी केवल आपकी पलकों पर ही रहेगी फैलती नहीं है। यह आपके शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित नहीं करेगा। यह सभी प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स चेहरे पर एलर्जी की प्रतिक्रिया को पैदा करने में कारगर होते हैं। यह उस शख्स की स्किन पर निर्भर करता है की आपकी स्किन कितनी सेंसिटिव है और आपको यह प्रभावित करता है या नहीं। प्रभावित होने की वजह से आपके चेहरे पर लालिमा , खुजली , सूजन जैसे लक्षण नज़र आएंगे।

दूल्हे ने किया शादी करने से इनकार

पार्लर से मेकअप करवाने के बाद दुल्हन को स्किन पर खुजली का एहसास हो रहा था लेकिन उसे नज़रअंदाज़ करके वह अपनी शादी पर पहुंचने लगी। वह जैसे - जैसे अपनी शादी पर पहुंची उसका चेहरा बुरी तरह से सूज गया था और साथ ही बहुत काला भी पद गया था। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को इस रूप में देखा तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और अपनी बारात लेकर वापस चला गया।

calender
04 March 2023, 05:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो