IAS ने शेयर किया जापान के Valley Of Blue Flowers का वीडियो, यूज़र्स बोले - मानों धरती पर स्वर्ग उतर आया है

Valley Of Blue Flowers: वसंत का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। यह बेहद ही सुहाना होता है। ऐसा माना जाता है की वसंत का मौसम भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा मौसम है। इस मौसम में हर तरफ प्रकृति की सुंदरता को देखने का मौका मिलता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

Valley Of Blue Flowers: वसंत का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। यह बेहद ही सुहाना होता है। ऐसा माना जाता है की वसंत का मौसम भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा मौसम है। इस मौसम में हर तरफ प्रकृति की सुंदरता को देखने का मौका मिलता है। इसमें फूल - पत्तियां, पेड़ - पौधे सभी हरे - भरे नज़र आते हैं जो हमारे मन को मोह लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस धरती पर एक ऐसी भी जगह है जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। जहाँ केवल आपको धरती और आकाश दोनों ही नीले नज़र आएंगे।

जी हाँ! सही समझ रहें हैं आप एक ऐसी भी जगह है दुनिया में जहाँ पूरा आसमान नीला और जमीन भी नीली नज़र आएगी। आप जहाँ भी नज़र मरोगे वहीं दूर - दूर तक नीली - नीली धरती नज़र आएगी। यहाँ प्रकृति खुद को नीले रंग के फूलों से सजाती है। यहाँ हर वर्ष दूर - दूर से पर्यटक कुदरत के इस खूबसूरत नज़ारे को देखने आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप भी इस नीले रंग के फूलों वाली खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं।

अभी हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हरि चंदन (IAS Hari Chandana) ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं की इस पहाड़ी पर जहाँ भी नज़र जाती है वहां - वहां नीले फूलों से भरी जमीन ही नज़र आती है। ऊपर आसमान नीला और नीचे यह धरती देख आपकी आँखों में ऐसा लगेगा मानों जैसे स्वर्ग के दर्शन कर लिए। यह कोई काल्पनिक पेंटिंग की तरह दिखाई देगा। आप सोच भी नहीं सकते की इस दुनिया में कोई ऐसी भी कोई जगह है। यह पूरी जगह छोटे - छोटे फूलों की घाटी है, जहाँ घूमने आये पर्यटक इस जगह की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करते नज़र आ रहें हैं।

क्या आप जानते हैं इन नीले फूलों का नाम?

वीडियो में दिखाए जाने वाले इन खूबसूरत नीले फूलों का नाम 'चेरी ब्लॉसम' (Cherry Blossoms) है। अब आप यह जानने के लिए उत्सुक जरूर हो रहें होंगे की यह कौन सी जगह है आखिर? तो हम आपको और इंतज़ार नहीं करवाएंगे, आपको बता दें, की वीडियो में दिखाई जाने वाली यह जगह जापान में स्थित है। इस जगह का नाम वैली ऑफ़ ब्लू फ्लावर्स (Valley Of Blue Flowers) है। इस जगह पर वसंत के मौसम में यह नज़ारा देखने को मिलता है। क्योंकि मार्च और अप्रैल के महीने में हर तरफ 'चेरी - ब्लॉसम' (Cherry Blossoms) के फूल खिलते हैं। जापान में क्योटो नामक शहर इन खूबसूरत फूलों से खिला रहता है। मार्च और अप्रेल के महीने में इस जगह पर चार - चाँद लग जाते हैं। यह नज़ारा देख वाकई में खुद के लिए एक खूबसूरत एहसास है। यकीनन वीडियो में इस नज़ारे को देख आपको भी वहां जाने का मन हो गया होगा। इस जगह की खूबसूरती ही ऐसी है आप भी वहां की वादियों में खो से जायेंगे।

 

यूएर्स के आये यह खूबसूरत कमैंट्स

सोशल मीडिया पर महज़ 14 सेकंड के इस वीडियो को देख यूज़र्स ने कमेंट्स की भरमार कर दी है। अब तक इस वीडियो को 31 हज़ार से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। और सैकड़ों लोगों ने इसको पसंद भी किया है। वीडियो को देख एक यूज़र ने कमेंट में लिखा - देखने से ऐसा लग रहा है की आसमान धरती को चूम रहा है। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा की - ऐसा लग रहा है जैसे मानों धरती पर स्वर्ग उत्तर आया हो। और एक अन्य यूज़र ने लिखा - चारों तरफ फैली 'नीली पंखुड़ियों' की लहरें।

'हनामी त्योहार'

जानकारी के लिए हम आपको बता दें, की 'चेरी ब्लॉसम' के फूल खिलने पर जापान के लोग इसको त्योहार के रूप में मनाते हैं, इस त्योहार को 'हनामी त्योहार' के नाम से जाना जाता है। जो हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में वसंत के समय पर मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत आने का सूचक माना जाता है।

calender
05 March 2023, 12:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो