जानिए कौन हैं PK Rosy, गूगल ने डूडल बनाकर दिलाई इस महान हस्ती की याद

सोशल मीडिया से जुड़े ऐसे कई मज़ेदार वीडियोज से हम अब तक आपको रू - ब - रू करवाया है। लेकिन इस बार हम आपके लिए कुछ खास लेकर आये हैं। यह खास है गूगल द्वारा बनाया गया एक डूडल। हर एक खास मौके पर गूगल अपने प्रशंसकों के लिए एक डूडल बनाता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सोशल मीडिया से जुड़े ऐसे कई मज़ेदार वीडियोज से हम अब तक आपको रू - ब - रू करवाया है। लेकिन इस बार हम आपके लिए कुछ खास लेकर आये हैं। यह खास है गूगल द्वारा बनाया गया एक डूडल। हर एक खास मौके पर गूगल अपने प्रशंसकों के लिए एक डूडल बनाता है। जो की याद के तौर पर होता है। जिससे लोग उस शख्स को याद रखें। इस बार भी गूगल ने एक डूडल बनाकर सभी को एक खास शख्सियत की याद दिला दी। यह डूडल PK Rosy का है और यह खास डूडल उनके 120वी बर्थ एनिवर्सरी पर बनाया है।

कौन हैं PK Rosy?

आपको बता दें की PK Rosy मलयालम सिनेमा की यह पहली महिला एक्ट्रेस थीं। PK Rosy का10 फरवरी 1903 को तिरुवनंतपुरम में जन्म हुआ था। आज भी PK Rosy सभी लोगों क लिए एक प्रेरणा है। PK Rosy ने 1928 में अपनी पहली मलयालम फिल्म में फीमेल लीड रोल निभाया। फिल्म का नाम 'विगाथाकुमारन' था। गूगल द्वारा पी के रोज़ी (PK Rosy) यह बनाये गए इस डूडल से ही अधिकतर लोगों को इनके बारे में पता चला है।

 

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को गूगल डूडल के ऑफिसियल पेज पर शेयर किया है। जिसके द्वारा आज सभी को इस महान हस्तीं के बारे में जानने का मौका मिला है। इस पोस्ट के शेयर होने के बाद से ही उसपर कई यूज़र्स ने काफी कमेंट किये हैं। जिसमें एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा - हमको इनके बारे में इससे पहले कोई जानकारी नहीं थी , गूगल द्वारा ही हमें यह पता चला है।

सोशल मीडिया पर गूगल द्वारा पोस्ट किया गया यह पी के रोज़ी (PK Rosy) का डूडल देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। आप देख सकते हैं डूडल में पी के रोज़ी (PK Rosy) का एक चित्र बनाया हुआ है , जिनके पीछे बैकग्राउंड में काफी सारे गुलाब के फूल बनाये गए हैं, जोकि उनके नाम से मेल खाता है।

calender
11 February 2023, 10:42 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो