नॉर्थ कोरिया में रेड लिपस्टिक लगाना है अपराध तो हेयर स्टाइल को लेकर लागू हैं ये सख्त नियम, वजह जान सिर चकरा जाएगा

भारत में जहां भगवा रंग विशेष के गलत प्रयोग को लेकर महज बहस हो रही है, लेकिन आपको बता दें कि एक दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिसने अपने यहां महिलाओं को खास रंग के लिपस्टिक लगाने पर ही बैन कर दिया है।

Janbhawana Times

बॉलीवुड फिल्म ‘पठान’के एक गाने में भगवा रंग के प्रयोग को लेकर इस वक्त देश में विवाद की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या किसी रंग विशेष के प्रयोग से सामाजिक व्यवस्था को खतरा हो सकता है। वैसे भारत में तो एक रंग विशेष के गलत प्रयोग को लेकर जहां महज बहस हो रही है, लेकिन आपको बता दें कि एक दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिसने अपने यहां महिलाओं को खास रंग के लिपस्टिक लगाने पर ही बैन लगा दिया है।

नॉर्थ कोरिया में चलती है तानाशाह शासक किम जोंगकी मनमर्जी

जी हां, हम बात कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया की जो अपने तानाशाह शासक के तुगलकी फरमानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ‘किम जोंग उन’ अपने तुनक मिजाज और अजीबोगरीब राजनीतिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं। बाकी दुनिया की तरह ही इनकी अपनी जनता भी इनके इस तरह के फरमानों से परेशान रहती है। क्योंकि यहां लोगों को निजी जिंदगी और रहन सहन पर पूरी तरह से शासन का आदेश चलता है। अब जैसे कि यहां के लोग किस तरह का पहनावा पहनेंगे और महिलाएं किसी तरह की साज सज्जा करेंगी, इस पर उनकी अपनी मर्जी नहीं बल्कि उनके तानाशाह शाषक की मनमर्जी चलती है।

इसलिए महिलाओं के रेड लिपस्टिक लगाने पर लगा रखा है बैन

अब बात करें कि आखिर नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर क्यों पाबंदी लगा रखी है तो असल में मसला ये है कि यहां लाल रंग को व्यक्तिवाद से जोड़ कर देखा जाता है। लाल रंग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और स्वच्छंदता का परिचायक माना जाता है। जबकि उत्तरी कोरिया में जनता की व्यक्तिगत आजादी के लिए कोई जगह नहीं है, देश के शासक का आदेश उनके सामाजिक जीवन के साथ निजी जीवन पर भी लागू होता है। यही वजह है कि यहां लाल रंग के व्यक्तिगत प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी है, चाहें वो लिपस्टिक के रूप में ही क्यों न हो।

बता दें कि यहां रेड लिपस्टिक पर बैन का पालन पूरी सख्ती से करवाया जाता है.. यहां जगह-जगह पर पेट्रोलिंग कर महिलाओं के सामान की चेकिंग की जाती है। अगर किसी के पास रेड लिपस्टिक पाई जाती है तो उसे फाइन भरना पड़ता है।

पुरुष-महिलाओं के हेयर स्टाइल को लेकर लागू हैं ये सख्त नियम

यहां लिपस्टिक ही नहीं महिलाओं को लाल रंग के हेयर कलर कराने पर भी पाबंदी है। बताया जाता है कि नॉर्थ कोरिया में पुरुष-महिलाओं के लिए कुल 28 तरह के हेयर स्टाइल निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 18 महिलाओं के लिए तो 10 पुरुषों के लिए हैं। मालूम हो कि इन निर्धारित हेयरस्टाइल्स के अलावा यहां कोई व्यक्ति दूसरा हेयरकट नहीं करा सकता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag