मूवी थिएटर्स में शाहरुख़ के फैंस इस तरह से मना रहे हैं जश्न , वीडियोज में डांस करते नज़र आये सभी लोग

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजाने वाली शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का जादू अब तक सभी पर चल रहा है। फिल्म ने शानदार शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। हज़ारों की संख्या में शाहरुख़ के फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है

calender

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजाने वाली शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' का जादू अब तक सभी पर चल रहा है। फिल्म ने शानदार शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। हज़ारों की संख्या में शाहरुख़ के फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कैसे थियेटर्स में फिल्म 'पठान' को देखकर उनके फैंस अपनी जगह से उठकर डांस करते नज़र आ रहे हैं।

 

हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस के अंदर काफी जोश दिखता नज़र आया है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही कुछ वीडियोज से हम आपको रू - ब - रू कराएंगे। जिसमें शाहरुख़ के फैंस की प्रतिक्रिया सिनेमाघरों में दिखाई गयी है। जो अब काफी वायरल हो रहे हैं।

 

इन वीडियोज में आप देखेंगे की कैसे फिल्म ' पठान' को देखकर शाहरुख़ खान के फैंस किस तरह से जश्न मनाते नज़र आ रहें हैं। यह रहे कुछ वीडियोज........

 

जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ की फिल्म ने भारत में जहां 200 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है वहीं पूरी दुनियाभर में इसने 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है। जहां दो दिन में फिल्म ने इतना शानदार कलेक्शन किया तो वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई के स्तर में गिरावट आई। जिसके चौथे दिन फिर से फिल्म ने अपनी कामियाबी की डोर पकड़ ली। चौथे दिन इसकी 52 करोड़ रुपए की शानदार कमाई हुई। जिसके चलते 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया।

वर्ल्डवाइड पर फिल्म ' पठान' ने बीते दिन 300 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर दिया। जबकि रविवार को छुट्टी होने के कारण इसका आंकड़ा इससे भी अधिक बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

First Updated : Sunday, 29 January 2023