कुत्ते के सिर पर ईंट से किया वार, बेहोश कर रस्सी से बंधा पैर और मोटरसाइकिल से 2 किलोमीटर तक घसीटता ले गया यह निर्देयी शख्स

जानकारी के अनुसार तेज़ी से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियबाद का बताय अजा रहा है। जहाँ एक निर्देयी शख्स ने कुरुरता की सारी हदें पार कर दी।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं वह इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसको आप को भी जरूर गुस्सा आएगा। इस वीडियो में एक शख्स है जिसने एक कुत्ते को बांधकर मोटरसाइकिल से सड़क पर खिचेड़ता हुआ ले गया।

जानकारी के अनुसार तेज़ी से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियबाद का बताय अजा रहा है। जहाँ एक निर्देयी शख्स ने कुरुरता की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है की शख्स ने पहले तो इस बेचारे कुत्ते के सिर पर ज़ोर दार ईंट से वार कर बेहोश किया और फिर उसके बाद उस कुत्ते को शख्स ने रस्सी की मदद से पैरों को बाँधा और मोटरसाइकिल से दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आस - पास के राहगीरों ने यह देख रोष जताया। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और रोकर काफी खरी - खोटी सुनाई और पुलिस के हवाले कर दिया।

कहाँ की हैं यह घटना?

आपको बता दें, की वायरल हो रही यह घटना शनिवार की है। जहाँ गाज़ियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के चरन सिंह कॉलोनी का है। ऐसा करने के पीछे उस व्यक्ति ने बताया की यह कुत्ता पागल हो गया है और उसने कई बार लोगों को काट भी किया है। ऐसी हरकत करने वाले आरोपी शख्स ने अपना नाम इस्लाम बताया है। इस्लाम ने आगे बताया की उसने मुझे भी कई बार काट लिया था और आये दिन लोगों पर हमला करता था। इसलीये वह उसको कही दूर छोड़ने जा रहा था।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बताया की आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है और शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमें इस बारे में सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली थी। आपको बता दें, की कुत्तों के साथ की गयी इस तरह की दरंदगी पहली बार नहीं हुई है बल्कि पहले भी कैसे ऐसे गंभीर मामले सामने आये हैं। इससे यह पता चलता है की आज के समय में इंसानों के अंदर कितनी इंसानियत रह गयी है।

calender
20 March 2023, 03:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो