सालों पहले 1,000 रुपये लिया कर्ज, 35 साल बाद दोस्त ने सूद-समेत लौटाया इतना पैसा

हाल ही में एक ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल ही रही है, जिसने दोस्ती की एक अनूठी मिसाल पेश की है. केरल के रहने वाले इस्माइल ने करीब 35 साल पहले अपने दोस्त से लिया गया उधार आखिरकार लौटा दिया. हालांकि उसने बस उधार का मूल ही नहीं बल्कि ब्याज भी लोटाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया आए दिन कोई का कोई वजह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती है. हाल ही में एक ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल ही रही है, जिसने दोस्ती की एक अनूठी मिसाल पेश की है. बता दें, केरल के रहने वाले इस्माइल ने करीब 35 साल पहले अपने दोस्त से लिया गया उधार आखिरकार लौटा दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने केवल मूल रकम ही नहीं, बल्कि ब्याज जोड़कर 25 हजार रुपये अपने दोस्त के परिवार को सौंपे, जिसकी अब खूब सराहना की जा रही है. 

क्या है पूरा मामला

यह कहानी 1991 की है, जब इस्माइल और तेलंगाना के जगतियाल जिले के धर्मपुरी निवासी इडला लचन्ना सऊदी अरब में साथ काम करते थे. दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी और वे कई वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रहे. इसी दौरान किसी जरूरत के कारण इस्माइल ने लचन्ना से 120 सऊदी रियाल उधार लिए थे, जिसकी उस समय भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 1,000 रुपये थी. उन्होंने जल्द पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन कुछ समय बाद लचन्ना भारत लौट आए और दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया.

सालों बाद भी नहीं भूला कर्ज 

सालों बीतने के बावजूद इस्माइल अपने दोस्त का कर्ज नहीं भूला. हाल ही में उन्होंने पुराना वादा पूरा करने का फैसला किया। चुनौती यह थी कि उनके पास न तो लचन्ना का फोन नंबर था और न ही पूरा पता. उन्हें सिर्फ इतना याद था कि उनका गांव तेलंगाना के धर्मपुरी क्षेत्र में है. इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने ऑनलाइन खोज की और फिर स्थानीय लोगों की मदद से आखिरकार अपने दोस्त के घर तक पहुंच गए. 

जब इस्माइल लचन्ना के घर पहुंचे, तब लचन्ना विदेश में काम कर रहे थे. ऐसे में इस्माइल ने 25 हजार रुपये उनके परिवार को सौंप दिए. हालांकि बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों दोस्तों की बातचीत भी हुई. 

ईमानदारी देखकर इमोशनल हुआ दोस्त 

लचन्ना ने बताया कि वह इस्माइल की ईमानदारी देखकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि करीब 35 साल पहले उन्होंने केवल 120 रियाल उधार दिए थे, लेकिन इस्माइल ने वर्षों बाद उसे ब्याज सहित लौटाया. उनके अनुसार, यह रकम से ज्यादा दोस्ती और भरोसे की कीमत है. लचन्ना ने बताया कि सऊदी अरब में दोनों साथ रहते थे, खाना बनाते थे और एक-दूसरे का हर मुश्किल समय में साथ निभाते थे. उन्होंने कहा कि इस्माइल ने जो किया, वह आज के दौर में शायद ही कोई करता होगा। यहीं वजह है कि दोस्त की इस ईमानदारी से भरी कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगोंं का दिल जीत लिया है.  First Updated : Monday, 13 July 2026