Delhi Metro: जब लड़कियों की स्कर्ट पहनकर मेट्रो स्टेशन पर निकले दो युवक, यह नज़ारा देख लोग हो गए हक्के बक्के

दिल्ली मेट्रो से जुडी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जहाँ दो युवक सबके सामने लड़कियों की स्कर्ट पहनकर घूमे नज़र आये। यह नज़ारा देख सभी यात्री हैरान हो गए हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • लड़कियों की स्कर्ट पहने युवक कैसे घूम रहें हैं और लोग उन्हें ऐसा करता देख काफी हैरानी से जता रहें हैं। लोगों का यह रिएक्शन युवक अपने कैमरे में कैद करते हैं।


दिल्ली मेट्रो अब सफर करने की कम और मनोरंजन की जगह ज़्यादा बन गयी है। यहाँ आये दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता है और वह चुटकी बजाते ही वायरल भी हो जाता है। जिन्हें देख काफी हैरानी होती है। लोग फेमस होने के लिए न जाने क्या कुछ करने लग जाते हैं। जहाँ एक पल के लिए तो सोचना पड़ जाता है की क्या यही है हमारा भारत और आगे बढ़ने वाली नई पीढ़ी। जो न जाने अपना नाम क्या कुछ करके बना रहें हैं। नाम कम और अपना मज़ाक ज़्यादा बना रहें हैं। उदाहरण के लिए आप खुद ही इस वीडियो को देख लीजिये, इसको देख आपका शक यकीन में बदल जायेगा। जिसमें दो युवक लड़कियों की स्कर्ट पहनकर दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर घूमते नज़र आ रहें हैं। हम किसी के पहनावे की आज़ादी को लेकर कुछ कह नहीं सकते लेकिन बात यह है की समाज में अलग ही प्रभाव पड़ता है और यह प्रभाव आपकी सोच को भी प्रभावित करती है। 

लड़कियों के स्कर्ट पहनकर सेर पर निकले लड़के 

तेजी से वायरल हो रहे सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ तौर से देख सकते हैं की कैसे दो युवक लड़कियों की स्कर्ट पहने हुए मेट्रो स्टेशन पर घूम रहें हैं। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं की लड़कियों की  स्कर्ट पहने युवक कैसे घूम रहें हैं और लोग उन्हें ऐसा करता देख काफी हैरानी से जता रहें हैं। लोगों का यह रिएक्शन युवक अपने कैमरे में कैद करते हैं। अब जाहिर सी बात है यदि कोई लड़का ेऐसे कपडे पहनकर बाहर निकलेगा तो लोग तो उन्हें देखेंगे ही। मेट्रो में मौजूद सभी यात्रियों की नज़र केवल उन दोनों युवकों पर ही टिकी हुई है।  

वीडियो देख यूज़र्स ने दिए यह रिएक्शन 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल किया गया लोगों ने अपने तरह - तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। आप जिसमें एक यूज़र ने लिखा - मुझे लगता है की पहले समय में पुरुष स्कर्ट पहना करते थे यही है ना? तो वही दूसरे यूज़र ने लिखा - चलो कम से कम कपडे तो पहने गए हैं वर्ण तो दीदियां ओह माय गॉड. तो अन्य ने लिखा - यह मेट्रो में लोग क्या कर रहें हैं इनको एक्शन लेना चाहिए कोई। इस वीडियो को sameerthatsit नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है। जिसको आप तक काफी लोगों ने देखा है। 

calender
20 April 2023, 02:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो