लड़की ने मार्किट में लॉन्च किया अपने पसीने से बना परफ्यूम, कीमत जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

ब्राजील की रहने वाली एक लड़की जो पेशे से मॉडल भी है उसने अपने पसीने से बना एक परफ्यूम मार्किट में लॉन्च किया है। जिसके बाद मार्किट में डिमांड बढ़ गयी है। इस परफ्यूम की कीमत जानकर आप हैरान हो जायेंगे।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • यह एक 50 मिलीलीटर की बोतल है जिसकी कीमत है 138 डॉलर यानी पूरे 11 हज़ार रुपए। सोचने वाली बात तो यह है की लोगों को यह परफ्यूम काफी पसंद भी आ रहा है।

दुनियाभर में परफ्यूम को लोग काफी लग्जरी और बढ़िया आइटम मानते हैं। जिसके चलते न जाने कितने महंगे - महंगे परफ्यूम पर्चेस करते हैं। लोग महंगे परफ्यूम खरीदना और इस्तेमाल करने को बड़ी ही शान की बात समझते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है की परफ्यूम बनाने के लिए न जाने क्या कुछ इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर परफ्यूम का इस्तेमाल शरीर में पसीने की दुर्गंध को भगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे यह कहें की पसीने की बदबू को दूर करने के लिए पसीने का ही इस्तेमाल किया जाये। आप सोचेंगे की यह क्या बात कर रहें हैं? लेकिन ऐसा वाकई में हुआ है। जहां ब्राज़ील की एक लड़की ने अपने ही पसीने से बना एक परफ्यूम लॉन्च किया है। यह लड़की 29 वर्ष की है और पेशे से एक मॉडल है। इसका नाम वानेसा मोरा है और यह साओ पाउलो में रहती है। 

मॉडल के पसीने से मिलकर बना है यह परफ्यूम

आपको जानकर हैरानी होगी की वेनेसा ने एक परफ्यूम लॉन्च किया है जोकि उनके पसीने से बनाया गया है। इस परफ्यूम को फ्रेश गॉडेस (Fresh Goddess) के नाम से लॉन्च किया है। इस परफ्यूम में वेनेसा का पसीना मिलाया हुआ है। अब सवाल यह आता है की वेनेसा को यह पसीने वाला परफ्यूम बनाने का आईडिया आखिर आया कहा से है? तो जवाब में वेनेसा में बताया की उनके बॉयफ्रेंड और उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने हमेशा ही उनकी बॉडी की नेचुरल स्मेल की तारीफ की। उनके प्यार में पागल दीवानों की बातों को वेनेसा ने इतनी गंभीरता से ले लिया की उन्हें यह आईडिया आ गया। यह परफ्यूम वेनेसा के पसीने के अलावा और भी कई पदार्थों से मिलकर बना है। 

जानिए इस खास परफ्यूम की क्या है कीमत 

Fresh Goddess नामक इस परफ्यूम की कीमत जानकर आप शायद हैरान हो जाएं। उससे पहले यह जान लें की परफ्यूम की एक बोतल में करीबन 8 मिलीमीटर वेनेसा का पसीना मिला हुआ है। यह परफ्यूम काफी महंगा है। यह एक 50 मिलीलीटर की बोतल है जिसकी कीमत है 138 डॉलर यानी पूरे 11 हज़ार रुपए। सोचने वाली बात तो यह है की लोगों को यह परफ्यूम काफी पसंद भी आ रहा है। उनका दावा है की अब तक का सबसे बेस्ट परफ्यूम यही है। इसके इस्तेमाल से सामने वाले व्यक्ति को अपनी ओर एक्ट्रेक्ट करने में आसानी होती है। जैसे ही इस परफ्यूम को लॉन्च किया गया इसकी डिमांड मार्किट में बढ़ती जा रही है।   

calender
19 April 2023, 02:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो