जोधपुर घूमने आई विदेशी महिला के साथ शख्स ने कर दी गंदी हरकत, जान बचा कर भागने लगी महिला, शख्स ने फिर जो किया......

दक्षिण कोरिया से जोधपुर घूमने आई विदेशी महिला के साथ की शख्स ने कर दी गंदी हरकत जिसका वीडियो बनाकर महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हरकत में आई पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कऱ लिया है। बताया जा रहा है की शख्स मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदि था।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • जब वह पचेटिया हिल की खूबसूरती का आनंद उठाती हुई सीढ़ियों से उतरते हुए अपने मोबाइल फ़ोन में वीडियो बना रहीं थी, तो इस दौरान एक युवक ने इस विदेशी महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। जो उस महिला के कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया।

जोधपुर एक ऐसा शहर जो देश और दुनियाभर में मेजबानी के लिए जाना जाता है। लेकिन इसको एक सनकी और बदलिहाज़ युवक ने शर्मसार कर दिया। क्योंकि युवक ने विदेश की रहने वाली महिला के साथ अश्लील हरकत कर डाली। जिसकी यह गन्दी हरकत विदेशी महिला ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद उस आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

दरअसल, दक्षिण कोरिया के यूनी शहर में रहने वाली एक महिला जिनका नाम किम जॉन वुंग है। वह राजस्थान के जोधपुर में घूमने के लिए आई हुईं थी। जब वह पचेटिया हिल की खूबसूरती का आनंद उठाती हुई सीढ़ियों से उतरते हुए अपने मोबाइल फ़ोन में वीडियो बना रहीं थी, तो इस दौरान एक युवक ने इस विदेशी महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। जो उस महिला के कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद महिला ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

विदेशी महिला के साथ की शख्स ने शर्मसार हरकत 

वीडियो में आप साफ तौर से देख सकते हैं की महिला वीडियो बनाते हुए सीढ़ियां उतर रही है। वह इस जगह को काफी एन्जॉय करती नज़र आ रही है। जिसके आगे वीडियो में देखा जा सकता है की एक शख्स महिला के आगे पीछे घूम रहा है। वह विदेशी महिला उस शख्स की नियत को समझ जाती है। महिला जैसे - जैसे आगे बढ़ती है वह शख्स उसके करीब जाकर अश्लील हरकत कर देता है। वह महिला काफी घबरा जाती है और भागती हुई मदद की गुहार लगाने लगती है। लेकिन वह सनकी युवक उसका पीछा करने लगता है और उससे छेड़छाड़ करता है। यह शख्स न केवल छेड़छाड़ करता है बल्कि वह अपने देश और शहर की साख को भी शर्मसार करता है। 

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

बताया जा रहा है की घूमने आई विदेशी महिला एक ब्लॉगर है वह सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज को अपलोड करती रहती है। उसने यह वीडियो अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा - जोधपुर शहर काफी बढ़िया है और साथ ही पुलिस को भी टैग किया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उस शख्स की पहचान निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स पर शांति भंग करने पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। DCP अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए कहा  की पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो तुरंत एक्शन लेते हुए शख्स की पहचान कर तलाश जारी कर दी थी। 

मानसिक रूप से बीमार है यह शख्स 

पुलिस ने बताया की शख्स की पहचान हो चुकी है और उसका नाम दीपक जालानी है।  पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। DSP ने बताया दीपक के कॉलोनी वासियों ने बताया है की युवक को नशे की लत और मानसिक रूप से बीमार है जिसको मेडिकल के लिए भेजा गया है जिससे उसका सही रूप से इलाज़ करवाया जा सके। साथ ही साथ कोर्ट का यह आदेश है की दीपक जालानी को 6 महीने के लिए पाबंदी कर रिहा कर दिया जाये। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो