Viral News: हाथ में सिगरेट लिए दो लड़कियों ने उड़ाया राष्ट्रगान का मज़ाक, लोगों ने की दोनों को गिरफ्तार करने की मांग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जो की विवाद का कारण बन रहा है, इसमें दोनों दो लड़कियों ने हाथ में सिगरेट लिए राष्ट्रगान गाया है और मज़ाक भी उड़ाया है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • जानकारी के मुताबिक़ दोनों लड़कियों के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद दोनों के बयान दर्ज किये गए। बताया जा रहा है की दोनों लड़कियों ने फेसबुक पर वीडियो को लाइफ चलाया हुआ था।

राष्ट्रगान का सम्मान करना हम सभी को बचपन से ही सिखाया जाता है। हमारे देश के सम्मान में गाया जाता है। जहाँ भी राष्ट्रगान सुनाई देता है लोग अपना काम छोड़ देश को सम्मान देने के लिए स्थिर हो जाते हैं। इसके बावजूद भी लोग राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए विवादों के घेरे में आ चुके हैं। इसी के चलते हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है की दो लड़कियां हाथ में सिगरेट लिए हुए राष्ट्रगान गए रही हैं और यही नहीं साथ ही इसका खूब मज़ाक भी उड़ा रही हैं। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग भड़क रहें हैं। 

लड़कियों ने उड़ाया राष्ट्रगान का मज़ाक 

वायरल हो रहे इस वीडियो को पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है की दोनों लड़कियां हंसी - ठिठोली करते हुए राष्ट्रगान गाने लगती हैं। दोनों के साथ में सिगरेट भी नज़र आ रही है। दोनों राष्ट्रगान का काफी मज़ाक उड़ाती हैं। उनके हाव - भाव से भी यह साफ़ समझा जा सकता है की दोनों क्या कर रही हैं। जिसके बाद यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लोगों का इस वीडियो को देख गुस्सा दोनों लड़कियों पर खूब उमड़ रहा है। 

यूज़र्स ने दी यह प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक @ajaychauchan41 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में राष्ट्रगान का अपमान होता देख यूज़र्स भड़क उठे हैं और दोनों लड़कियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें हैं। दोनों लड़कियां बंगाली भाषा में राष्ट्रगान का मज़ाक उड़ा रही हैं और तिरस्कार पूर्ण तरिके से गाने का प्रयास कर रहीं हैं। 

@SumitHa36348544 नाम के एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा - हम सबहि राजनीती और हर तरह के पहलुओं से ऊपर है हमारा देश और सबसे जरूरी यह है की हम इस देश के नागरिक हैं। पश्चिम बंगाल कृपा कर हमारे देश के राष्ट्रगान पर इस तरह से सम्मानजनक बर्ताव करने वाले के खिलाफ कदम उठाये। तो वही अन्य ने कहा की इन दोनों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए, यह सब हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। 

पुलिस ने की शिकायत दर्ज 

जानकारी के मुताबिक़ दोनों लड़कियों के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद दोनों के बयान दर्ज किये गए। बताया जा रहा है की दोनों लड़कियों ने फेसबुक पर वीडियो को लाइफ चलाया हुआ था। जिसके बाद विवाद को बढ़ता देख वीडियो को डिलीट कर दिया गया। लेकिन अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। पुलिस डेटा के लिए फेसबुक के सम्पर्क में है।   


 

calender
15 April 2023, 01:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो