Viral Video: चिपक गई है शरीर की मांसपेशिया फिर भी जीवित है शख्स, जाने कंकाल जैसे दिखने वाला शख्स आखिर है कौन?

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कंकाल जैसा शख्स दिखाया जा रहा है। शख्स की शरीर की मांसपेसिया पूरी तरह हड्डियाों में चिपक गयी है लकेिन फिर भी शख्स जीवित है। तो आइए इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

मनुष्य के जन्म के साथ ही उसकी मृत्यु निर्धारित हो जाती है, जो भी इस पृथ्वी पर जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित ही होती है हालांकि इसका कोई निर्धारित समय नहीं होता है। लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है हम मृत्यु के करीब पहुंचने लगते है। है। मृत्यु किसी को पसंद नहीं है लेकिन मृत्यु ही इस जीवन का आखिरी सच है जिसे कोई झुठला नहीं सकता है।

एक समय ऐसा भी आता है जब हर इंसान को इस मोह माया के दुनिया को छोड़कर जाना पड़ता है। लेकिन आप यह सोच रहे होंगे की आज हम जीवन और मृत्यु के बारे में बात क्यों कर रहे हैं तो आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।

ऐसी हालत में भी जीवित है शख्स

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसे शख्स को दिखाया गया जो कंकाल की तरह दिख रहा है। उसका शरीर बिल्कुल काम नहीं कर रहा है वह बेड पर आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियों में आप देख सकते है कि शख्स के शरीर की मांसपेशिया चिपक गई है जिससे वह कंकाल की तरह दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि शख्स इस हालत में भी जीवित है। 

कंकाल की तरह दिखने वाला यह शख्स कौन है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाए गए शख्स को एक बौद्ध भिक्षु बताया जा रहा है जिसकी उम्र 109 साल बताई जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है-'लुआंग फो याई' '109 वर्षिय थाई बौद्ध भिक्षु"

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है वही 6 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ढे़र सारी प्रतिक्रियाएं भी दें रहे हैं। एक यूज़र ने इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा है- ये समय काफी नाजुक है, भगवान समय के साथ सबको ले जाए।

calender
14 April 2023, 02:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो