Viral Video: लड़की समझकर कर रहा था शख्स वीडियो चैट, बाद में जो उसके साथ हुआ, उड़ गए उसके होश

सोशल मीडिया के जमाने में आजकल लोग एक- दूसरे से ऐसे - ऐसे प्रैंक्स करने लगे हैं जिसे देख सबके होश उड़ जाते है.ऐसा ही हुआ इस बेचारे शख्स के साथ, जो बड़ी ही शिद्दत से वीडियो कॉलिंग पर जिससे लड़की समझकर बात कर रहा था, वह आखिर में एक लड़का निकला।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • फ़िल्टर का इस्तेमाल करके लड़की बनकर कर रहा था शख्स से वीडियो कॉल, बाद में बताने से उदा दिए सबके होश

बढ़ते समय के साथ- साथ कई नई- नई इंटरनेट से जुडी हाई टेक्नोलॉजी मार्किट में आ रही है। पहले जहां बात करने के लिए भी दूर STD पर जाना पड़ता था आज के समय में लोग वीडियो कॉल के जरिये फेस टू फेस बात करते हैं। जहां पहले एक चिट्ठी पहुंचने में कई - कई दिनों का समय लगता था आज लोग एक - दूसरे से जब चाहें जहाँ मेसेज से बात कर लेते हैं। ऐसे - ऐसे फीचर्स आ गए हैं जो काफी ज़्यादा हाई है। जिसमें से सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला है वीडियो कॉल। इसकी मदद से लोग दूर - दूर के लोगों से आराम से बात कर सकते हैं। जिसका जीता - जाता उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जो की काफी मज़ेदार भी है। 

नई हाई टेक्नोलॉजी की मदद से आजकल वीडियो कॉल में एक ऐसा फीचर आया है जिसमें आप एक फ़िल्टर का इस्तेमाल करके लड़के से लड़की बन सकते हैं। जिसका फायदा उठाकर एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के साथ प्रैंक कर लिया। जो काफी फनी था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है और लोगों को इस शख्स का प्रैंक हंसा - हंसकर लोटपोट कर रहा है। 

लड़के ने लड़की बनकर किया प्रैंक वीडियो कॉल 

तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं है की एक लड़की और लड़का वीडियो कॉल पर बात कर रहें हैं। जिसमें हम यह सुनते है की लड़का उससे उसका फ़ोन नंबर मांग रहा है। लड़की कहती है मुझसे चीट तो नहीं करोगे ना?  जिसके जवाब में लड़का कहता है नहीं करूंगा।फिर बाद में लड़की राज़ी तो हो जाती है लेकिन उससे पहले वह उसको कुछ दिखाने को कहती है। जिसपर वह कहती है की बुरा तो नहीं माँनोगे, लड़का कहता है हां दिखाओ मैं बुरा नहीं मानूंगा। इसके बाद जो होता है उसे देख सभी के होश उड़ जाते हैं। वीडियो कॉल कर रही वह लड़की असल में लड़की नहीं वह लड़का होता है, जो सामने वाले से फ़िल्टर का इस्तेमाल करके प्रैंक कर रहा था। यह नज़ारा देख सभी हँसते - हँसते पगल हो गए आप भी देखिये इस मज़ेदार वीडियो को। 

वीडियो को यूज़र्स ने किया खूब पसंद 

इस वीडियो को एक m4-mamer नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है। साथ ही साथ इस वीडियो पर लोगों ने अपनी - अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। जिसमें एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा - बेचारे लड़के का दिल टूट गया। तो दूसरे ने लिखा - बेचारा लड़का सोच रहा था की जन्नत दिखेगा लेकिन उसके साथ इतना बड़ा प्रैंक हो गया। अन्य ने लिखा - बड़ी ही दुःख की बात है लड़के के साथ गलत हुआ। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag