जब वकील बुजुर्ग मृत महिला का कागज़ पर लेने लगा अंगूठे का निशान, वीडियो देख यूज़र्स का फूटा गुस्सा, वकील के लाइसेंस कैंसल करने की मांग

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ मानवता की क्रूरता की सारे हदें पार कर रहा है, वीडियो में वकील एक बुजुर्ग मृत महिला के अंगूठे का निशान कागज पर लेता नज़र आ रहा है, देखिये पूरा वीडियो ...

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • वकील और घर वालों ने मिलकर लिए बुजुर्ग मृत महिला के अंगूठे के निशान, वीडियो देख लोगों का भड़का गुस्सा।

संपत्ति के लिए तो बेटा बाप का भी नहीं होता। अक्सर आपने फिल्मों में ही अधिकतर देखा होगा की माँ - बाप को बच्चे कैसे संपत्ति मिल जाने तक के लिए रखते हैं जैसे ही उन्हें वह मिल जाती है तो वह धक्के - मारकर घर से निकाल देते हैं। मानवता को शर्मसार करने वाले आज के जमाने में ऐसे लोगों की कहीं कमी नहीं है। जो वकील दुनिया को कानून का पाठ पढ़ाता है जो घर में हुए अपराधों के खिलाफ खड़ा होकर न्याय दिलाने में मदद करता है, आज उसी पेशे को शर्मसार करने वाला एक शख्स का वीडियो इन दिनों में खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख सभी दंग रह गए है। जिसमें एक शख्स जो पेशे से एक वकील है वह मृत महिला के अंगूठे का निशान लेता नज़र आ रहा है। 

मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो 

हाल ही में शेयर किया गया यह वीडियो आपको हक्का - बक्का कर देगा यही नहीं आप इस वीडियो को देख शख्स के प्रति गुस्सा जाहिर करने में खुद को नहीं रोक सकेंगे। इस वीडियो को एक ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है। जो काफी शेयर किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकेंगे की कार की पीछे वाली सीट पर एक मृत बुजुर्ग महिला शव पड़ा हुआ है और कार की सीट का गेट खुला हुआ है जहां एक तथाकथित वकील खड़ा हुआ है जिसके पीछे दो शख्स और भी नज़र आ रहे हैं। समझ आता है की वह दो शख्स उस मृत महिला के परिवार वाले हों। आगे आप वीडियो में देखेंगे की कैसे वह वकील बुजुर्ग मृत महिला के एक कागज पर अंगूठे के निशान ले रहा है। इस शर्मसार वीडियो को देख आपकी आंखे भी जम हो जाएंगी और तो और आपको उस शख्स पर भी क्रोध आएगा। इस घृणित काम को करते देख यूज़र्स के अंदर उस वकील के लिए गुस्सा फूट रहा है। साथ ही तरह - तरह की टिप्पणी भी कर रहें हैं। 


वीडियो देख यूजर्स का फूट पड़ा शख्स के लिए गुस्सा

इस वीडियो को जैसे ही शेयर किया गया यूज़र्स के देख होश उड़ गए। आज के समय में इंसान इतना कुरुर और निर्देयी हो चुका है की मरने के बाद भी सामने वाले का फायदा उठाने से बाज़ नहीं आता। इस वीडियो में शख्स ने कुरुरता की सारे हदें पार कर दी हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स इस वीडियो को देख अपना गुस्सा हाज़िर कर रहे हैं। यूज़र्स ने ऐसे लोगों के लिए सामाजिक बहिष्कार करने की बात कह रहे है। यही नहीं कुछ तो वीडियो में दिखाए जाने वाले इस वकील का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहें है। 

calender
11 April 2023, 03:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो