शादीशुदा होने के बावजूद भी एक साथ 18 पुरुषों को कर रही थी डेट, ऐसे पकड़ी गयी यह ठग महिला

हाल ही में शंघाई पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है जो धोखाधड़ी के मामले में पकड़ी गयी है। महिला शादीशुदा होने के बावजूद भी एक साथ 18 पुरुषों को डेट कर रही थी। जानिए हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • यह महिला शादीशुदा होने के बाद भी एक साथ 18 लोगों के साथ डेट कर रही थी, पेशे से यह महिला मॉडल है और इसने अब तक 2 करोड़ से भी ज़्यादा की ठगी की है।

आजकल धोखा - धड़ी से जुड़े कई किस्से आपने सुने होंगे। यह किस्से अक्सर पैसे से जुड़े ही होते है। जिसके लिए लोग अपना ईमान भी बेच देते हैं। आपने फिल्मों में देखा होगा की कैसे कोई शख्स लोगों के साथ फ्रॉड करता है और बड़ी ही आसानी से बच निकलता है। यह केवल फिल्मों में ही देखने को मिलता है। लेकिन यदि हम आपसे कहें की ऐसा हकीकत में भी हुआ है तो। जी हाँ! ऐसा वास्तव में हुआ है हैरानी की बात तो यह है की यह फ्रॉड किसी पुरुष ने नहीं बल्कि एक महिला ने किया है। आखिर ऐसा क्या किया है इसके लिए जानिए पूरा मामला..... 

महिला के है 1 पति और 18 बॉयफ्रेंड 

आपको यह जानकर हैरानी होगी की एक महिला जिसका 1 पति होने के बावजूद भी 18 बॉयफ्रैंड्स हैं। यह शादी शुदा महिला एक लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी जिसके लिए उसने करीबन 20 पुरुषों के साथ फ्रॉड किया है। पेशे से यह महिला एक मॉडल है,जिसकी उम्र 29 वर्ष है। जिसने अब तक 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। हालांकि पुलिस ने अब इस महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है। 

दरअसल, यह मामला साउथ चाइना का है, जहां शंघाई पुलिस ने इस फ्रॉड महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का सरनेम वू बताया जा रहा है। यह महिला अपनी खूबसूरती का जादू पुरुषों पर चलाती उनके साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बनाती। जब पुरुष उसके जाल में फंस जाते तो महिला उनसे पैसे ऐंठ कर वहां से नौ - दो - ग्यारह हो जाती। वू नामक इस महिला ने साल 2017 में कई लोगों को अपनी इस ठगी का शिकार बनाया है। 

हैरान करने वाली बात तो यह थी की वू एक ही समय पर 18 पुरुषों से एक साथ डेट कर रही थी। जिनमे से कुछ को तो शादी का झांसा दे रखा था। यह महिला पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग - अलग पेंतरे इस्तेमाल करती थी और वह सभी उसके जाल में फंस भी जाते थे। जब वह लोग उसकी खूबसूरती के जाल में पूरी तरह से फंस जाते थे तो वह उनसे पैसों की डिमांड करने लग जाती थी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग तो उसको कई लाखों रुपए तक ट्रांसफर कर दिया करते थे। कुछ लोग तो उसको पैसे देने के लिए कर्ज भी ले लिया करते थे। अब तक वू ने 2 करोड़ और 38 लाख रुपए की धोखा ० धड़ी की है। 


  

calender
09 April 2023, 03:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो