सोशल मीडिया पर हुई पहले प्यार भरी बातचीत, उसके बाद बनाया मिलने का प्लान, फिर सामने देख उड़ गए प्रेमी के होश

अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलने पंहुचा प्रेमी लड़की ने किया हुआ था अपना चेहरा दुप्पटे से कवर, जैसे ही दुप्पटा हटाया लड़की की जगह निकला लड़का, गुस्से में आग बबूला हुआ प्रेमी। जानिए पूरा मामला -

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • सोशल मीडिया साइट पर शुरू हुई थी दोनों की बातें उसके बाद बनाया था दोनों ने मिलने का प्लान, युवक लड़की बनकर फेक आईडी से बात कर रहा था शख्स से।

सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई हैरान कर देने वाले किस्से सुने और देखे होंगे। आज की जनरेशन पर सोशल मीडिया का भूत इतना ज़्यादा सवार हो गया है की सामने वाले की पहचान करने में ही चूक जाते हैं। आपने अक्सर यह सुना होगा या आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ होगा की सोशल मीडिया साइट्स पर किसी लड़की से बात करते है, और बाद में मालूम होता है की वह लड़की की फैक आईडी से बात करने वाला कोई लड़का होता है। ऐसा आजकल हर किसी के साथ हो ही जाता है। लेकिन क्या हो अगर कोई लड़का ही लड़की के भेष में प्रेमिका बनकर मिलने जाये। आप कहेंगे की यह क्या मज़ाक है। लेकिन ऐसा वाकई में हुआ है। जिसके साथ यह हुआ बेचारे के तो होश ही उड़ गए। 

दरअसल, एक शख्स ने सोशल साइट पर अपना अकाउंट बनाया जहाँ उसकी किसी लड़की से बात शुरू होने लगी। वह बातें न जानते कब प्रेम के एहसास में बदल गयी पता ही नहीं चला। उसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। जिसके बाद जैसे ही शख्स ने अपनी ऑनलाइन साइट वाली प्रेमिका के दर्शन किये तो उसके तो होश ही उड़ गए जैसे पैरों तले जमीन खिसक गयी हो। वह गुस्से से आग बबूला हो उठा। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में ऐसा क्या?

वीडियो में आप देख सकते हैं की एक लड़की हरे रंग का सूट पहने और अपना फेस कवर करे हुए सड़क के किनारे खड़ी हुई है, जिसके पास उसका प्रेमी बड़ी ही ख़ुशी - ख़ुशी मुलाकात की आस लगाए हुए उसके पास आता है। जैसे ही वह अपनी प्रेमिका के पास आता है तो उसको लड़की का फेस कवर करना थोड़ा अजीब लगता है। जब प्रेमी उससे दुपट्टा हटाने को कहता है तो लड़की मना करने लगती है। 

वहां मौजूद एक शख्स को कुछ गड़बड़ लगती है तो वह उनके पास जाता है और उसके पास जाकर खुद उसकी कमीज उठा दी। जिसके बाद वह लड़की घबरा गयी और उसको अपना चेहरा दिखाना ही पड़ गया। जैसे ही उसने अपना चेहरा दिखाया प्रेमी तो देख बेहोश ही हो गया। लड़की के भेष में अंदर से निकला लड़का। यह दृश्य देख बेचारे प्रेमी का तो दिल ही टूट गया। जिसके बाद गुस्से में आग - बबूला प्रेमी उस लड़के कोपीटने पर उतारू हो गया लेकिन वह सच्चाई सामने आता देख उनके हाथ - पैर जोड़ने लगा और माफ़ी मांगने लगा। शख्स ने लड़के को आगे से ऐसी गलती दोबारा न करने की नसीहत दी। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यूज़र्स के भी यह नज़ारा देख होश उड़ गए और हँसते - हँसते पगल हो गए है। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag