हरियाणवी गाने पर देसी दादी ने किया कुछ इस अंदाज़ में डांस, 60 साल की उम्र में आई 20 साल जैसी गजब की फुर्ती

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी का वीडियो काफी चर्चाओं में बना हुआ है, यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दादी ने कुछ इस अंदाज़ में डांस किया जिनकी फुर्ती देख सभी की ऑंखें - फ़टी की फ़टी रह गयी है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • 60 साल की उम्र में इस ठेठ देसी - दादी ने अपना गजब का शानदार डांस दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है, लोगों ने दिया दादी को खूब सारा प्यार

आज के मॉर्डन जमाने में भी हरियाणवी गानों ने अपना अलग ही डंका बजाय हुआ है। यह गाने ठेठ देसी अंदाज़ वाले लोगों को बेहद ही पसंद आते हैं। शादी - व्याह से लेकर छोटे - मोठे समारोह में हरियाणवी गानों के मज़ा नहीं आता। ऐसा ही एक कमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणवी गाने पर एक बुजुर्ग दादी कमाल का डांस करतब दिखाती नज़र आ रही हैं। जिसको देख आपको यकीन नहीं होगा। 

60 साल की दादी ने दिखाई 20 साल वाली एनर्जी 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक @GaurangBhardwa1 नाम के ट्विटर यूज़र ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है की एक 60 साल की बुजुर्ग दादी ने हरियाणवी गाने पर कैसा जबरदस्त डांस करतब दिखा रही हैं। जो की लोगों को खूब पसंद आ रहा है और साथ ही साथ खूब शेयर भी किया जा रहा है। यही नहीं यूज़र्स ने दादी के इस हैरान कर देने वाले डांस करतब की सहराना करते हुए कमैंट्स भी खूब भर - भरकर किये हैं। जिसमें से एक ने लिखा - एक तरफ बदन दर्द की समस्या से शिकायत करने वाली 20 साल की शहरी लड़की और दूसरी तरफ यह हैं 60 साल की देहाती दादी।  

वीडियो में ऐसा क्या है?

इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक बुजुर्ग महिला ने सलवार - सूट पहना हुआ है, और सिर पर एक कपड़ा ओढ़ा हुआ है। उनके चारों ओर काफी लोग भी जमा हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सब उनके चारों ओर घेरा लगाए हुए खड़े हैं। वीडियो में आगे देखेंगे की दादी जमीन पर बैठ जाती हैं और चकरघिन्नी की भांति गोल - गोल घूमने लगती हैं। जिसको देख वहां मौजूद सभी हँसते नज़र आ रहे हैं। और साथ ही तालियां भी बजा रहें हैं। दादी बिना रुके अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़कर इस तरह से करतब करती है जिनकी फुर्ती देख सभी देखने वाले हक्के - बक्के हो रहे हैं, मानों जैसे उनमे किसी 20 साल जैसी फुर्ती आ गयी हो। अब तक इस वीडियो को 13 हज़ार से भी अधिक लोग देख चुके हैं और दादी को खूब प्यार दे रहे हैं। 

calender
13 April 2023, 04:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो