इंदौर में एक शख्स ने आग - बबूला होकर सफाई कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल, गीले और सूखे कचरे को लेकर था विवाद

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सफाई कर्मचारियों पर गुस्से से आग - बबूला पिस्तौल तान देता है। विवाद सूखे और गीले कचरे को लेकर हुआ था।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • वहां मौजूद पड़ोसियों का कहना था की महेश के घर से गीला और सूखा कचरा एक - साथ मिलाकर गाड़ी में डाला जा रहा था। जिसको लेकर जब सफाई कर्मचारियों ने आपत्ति जताई तो महेश गुस्से से आग - बबूला हो गया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आये दिन सोशल मीडिया पर ऐसी - ऐसी घटना सुनने व देखने को मिल रही हैं जहाँ लोग एक - दूसरे की जान लेने पर तुले हुए हैं। ज़रा सी बात हुई नहीं एक - दूसरे को जान से मारने की कोशिश करने लगते हैं। जहाँ ऐसे कई हादसे भी घट जाते हैं। ऐसे ही देश के सबसे ज़्यादा स्वच्छ शहर इंदौर में देखने को मिल रहा है। जहां घर - घर जाने वाली कचरा गाड़ी के कर्मचारियों से एक व्यक्ति भिड़ गया। ज़रा से विवाद में व्यक्ति ने कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी। जिसका वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को Rohini Ghavari नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है। 

दरअसल, राजेंद्र नगर के इलाके में शनिवार को घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और  जानकारी देते हुए बताया की इस मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में जो शख्स पिस्तौल ताने हुई नज़र आ रहा है उस शख्स ने नाम महेश पटेल बताया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर उस शख्स का एक परिजन कचरा कर्मचारियों को गाली - गलौच और धमकाता हुआ नज़र आ रहा है।  

सूखा और गीला कचरे को लेकर हुआ था विवाद 

वहां मौजूद पड़ोसियों का कहना था की महेश के घर से गीला और सूखा कचरा एक - साथ मिलाकर गाड़ी में डाला जा रहा था। जिसको लेकर जब सफाई कर्मचारियों ने आपत्ति जताई तो महेश गुस्से से आग - बबूला हो गया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया - हम इस वीडियो की अच्छे से तसदीक कर घटना का पता लगा रहें हैं। इस पूरी घटनाक्रम को समझने के बाद ही हम इस पर कोई राय दे सकेंगे। 

क्या भाजपा का करीबी है शख्स? 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की - वीडियो से जुडी हमें कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। यदि हमारे किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ कोई भी व्यक्ति दुर्व्यवहार करेगा या झगड़ा करेगा तो हमें उसके खिलाफ उचित कदम उठाने पड़ेंगे। सभी कर्मचारियों के साथ इंदौर का नगर निगम खड़ा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने यह दावा किया है की कर्मचारी पर पिस्तौल तानने वाला शख्स महेश पटेल सत्तारूढ़ भाजपा का करीबी है। इस मामले को रफा - दफा करने के लिए समूचे के सरकारी तंत्र हर कोशिश में लग गए हैं। 

calender
19 April 2023, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो