गाज़ियाबाद: दिल्ली - मेरठ हाईवे पर बाहों में बाहें डालकर बाइक स्टंट करने लगा यह कपल, अश्लील स्टंटबाजी का एक ओर वीडियो वायरल

गाज़ियाबाद हाईवे का एक ओर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कपल ने अश्लीलता ही सारी हदें पार कर दी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

calender

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में नेशनल हाईवे पर अश्लील स्टंट करते हुए दो युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो। इस वीडियो में लड़का - लड़की को अपनी बांहों में भरकर बाइक चला रहा है। लड़के ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है और हाईवे पर तेज़ रफ्तार में बाइक ले जा रहा है। 

बता दें, यह वीडियो नेशनल हाईवे - 9 का है, जो दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेस वे से सटा हुआ है। वीडियो 20 जून 2023 के रात करीब 12 बजे का है। जिसमें यह कपल अश्लीलता फैलाते हुए बाइक स्टंट कऱ रहें हैं। 

ट्रैफिक पुलिस की जांच शुरू 

जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो गाज़ियाबाद के टूर ऑपेरटर सुधांशु ने शूट किया है जब वह अपनी कार से देर रात घर लौट रहे थे तो उन्होंने इस कपल को यह खतरनाक स्टंट करते हुए देखा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब काफी हंगामा मचा रहा है, ट्रैफिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 

ADCP (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में लड़के और लड़की ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है, कपल ने अश्लीलता फैलाने के साथ - साथ ट्रैफिक रूल्स का भी उल्लंघन किया है। CCTV फुटेज की मदद से बाइक के नंबर का आता भी लगाया जा रहा है। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 

बढ़ते जा रहें हैं स्टंटबाजी के मामले 

आये दिन रात के समय में जगह - जगह हाईवे में स्टंट बाज़ी के मामले देखने को मिल रहें हैं। वहीं बीच सड़क पर गाड़ियां रोक कर सेलिब्रेशन के मामले भी बढ़ते जा रहें हैं। जिसके चलते पुलिस इन मामलों पर काफी सख्ती बरत रही है और जगह - जगह पर CCTV कैमरे भी लगाए हैं

First Updated : Wednesday, 21 June 2023