ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख से ज्यादा जायंट कॉकरोच जब्त, साइज और कीमत जान कांप गए लोग

ऑस्ट्रेलिया में अवैध ब्रीडिंग सेंटर पर छापा मारकर एक लाख से अधिक विदेशी कॉकरोच जब्त किए हैं. यह कोई आम कीड़े नहीं हैं इनकी कीमत आपके होश उड़ा देंगे.

calender

नई दिल्ली: यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे अनोखा और हैरान करने वाला मामला है. सिडनी के पश्चिमी इलाके में स्थित बाथर्स्ट शहर में वन्यजीव अधिकारियों ने एक अवैध ब्रीडिंग सेंटर पर छापा मारकर एक लाख से अधिक विदेशी कॉकरोच जब्त किए हैं. यह कोई आम कीड़े नहीं हैं, बल्कि ब्लैक मार्केट में इनकी कीमत 1.4 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी गई है.

कॉकरोच बना मोटी कमाई का जरिया

आमतौर पर लोग कॉकरोच को देखकर दूर भागते हैं. लेकिन इस गिरोह ने इसे मोटी कमाई का जरिया बना रखा था. पकड़े गए कीड़ों में मुख्य रूप से 'मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच' शामिल हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी कॉकरोच प्रजातियों में से एक है, जिसका आकार इंसान की हथेली के बराबर होता है. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि खतरा महसूस होने पर ये सांप की तरह तेज 'हिसिंग' यानी फुफकारने की आवाज निकालते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई में कॉकरोच

ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण विभाग के प्रवक्ता के अनुसार देश की अनूठी जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए कड़े नियम लागू हैं. अगर ये कीड़े पर्यावरण में फैल जाते तो वहां के मूल जीवों और फसलों के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे. यही वजह है कि विभाग ने पालतू जानवरों की दुकानों और शौकीनों को सख्त चेतावनी जारी की है.

1 लाख कॉकरोच जब्त

अब अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन 1 लाख कॉकरोचों को सुरक्षित रूप से नष्ट करने की है. विज्ञान मानता है कि कॉकरोच बेहद जिद्दी जीव होते हैं, जो परमाणु विस्फोट के रेडिएशन को भी झेलने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में बाथर्स्ट के इस कमर्शियल ब्रीडर से जब्त किए गए लाखों रेंगने वाले जीवों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कैसे खत्म किया जाएगा, इसका फुलप्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है. फिलहाल इस गिरोह पर पर्यावरण कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

गैर-कानूनी तरीके से पाले जा रहे थे कॉकरोच

रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंट के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया की खास बायोडायवर्सिटी को बचाने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं. उन्होंने बताया कि विदेशी कॉकरोच गैर-कानूनी तरीके से पाले और बेचे जा रहे हैं, और पेट शॉप्स और मालिकों को चेतावनी दी जा रही है. डिपार्टमेंट ने इन गैर-कानूनी कीड़ों की कुल कीमत लगभग 140,000 US डॉलर होने का अनुमान लगाया है.

जीवों को खत्म करना मुश्किल काम

अधिकारियों के सामने अब इन खतरनाक रेंगने वाले जीवों को खत्म करने का मुश्किल काम है. कॉकरोच अपनी मज़बूती के लिए जाने जाते हैं अक्सर कहा जाता है कि वे न्यूक्लियर धमाके से भी बच सकते हैं. First Updated : Friday, 05 June 2026

Topics :