TIP मिलते ही डांस करने लगती हैं लड़कियां...बैंगलुरु का अनोखा कैफे, स्टाफ जीत रहे कस्टमर का दिल, देखें Video
सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के कैफे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही कोई ग्राहक कैफे के स्टाफ को टिप देता है तो वे एक मजेदार डांस करने लगते हैं, जिसे देखकर कैफे के लोग काफी खुश हो जाते है. कैफे के द्वारा चलाए गए इस अनोखी आदत ने लोगों का दिल जीत लिया है.

बेंगलुरु : सोशल मीडिया पर अक्सर हमें अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलता रहता है. कभी-कभी तो हम वीडियो देखकर हैरान भी हो जाते है. इन दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बेंगलुरु के एक कैफे का बताया जा रहा है.
Tip देने पर डांस करते है स्टाफ
इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही कोई ग्राहक कैफे के स्टाफ को टिप देता है तो वे एक मजेदार डांस करने लगते हैं, जिसे देखकर कैफे के लोग काफी खुश हो जाते है. कैफे के द्वारा चलाए गए इस अनोखी आदत ने लोगों का दिल जीत लिया है. इसके साथ ही इन दिनों यह वीडियो काफी सुर्खियों में है.
बेंगलुरु कैफे का बताया जा रहा वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु कैफे का बताया जा रहा है. जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वैसा देखा जाए तो लोग कैफे या रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जाते है. लेकिन इस कैफे ने लोगों और अपने कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए अलग ही तरीका अपनाया है. इस कैफे में जैसे ही कोई ग्राहक टिप देता है तो कैफ के स्टाफ उनके लिए डांस करने लगते हैं. इसके कारण यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसे देखकर लोग खुश हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
दरअसल, बेंगलुरु के कैफे का यह वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. शेयर किए गए इस वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि कैफे में जब भी कोई कस्टर कैफे के स्टाफ को टिप देता है वे उनको खुश करने के लिए डांस करने लगते है.
यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं
वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर इस तरह का कैफे हमारे शहर में खुल जाए तो, मचा आ जाएगा और युवाओं का आकर्षण बढ़ जाएगा. वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा- आपके पास बहुत कम समय है और आपको यह करना ही होगा. इस तरह से कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. हालांकि, लोग इस वीडियो को और कैफे के इस अनोखे काम को देखकर काफी खुश है और इसे मनोरंजन का एक नया तरीका मान रहे हैं.


