Hyderabad Viral Video: मच्छरदानी के नीचे ड्यूटी करता दिखा सुरक्षा गार्ड, हालत देख सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
हैदराबाद में मच्छरदानी के नीचे ड्यूटी करते एक सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल होने के बाद कामकाजी हालात पर सवाल उठने लगे हैं. इस घटना ने सोसाइटी गार्डों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

नई दिल्ली: हैदराबाद से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड को रात की ड्यूटी के दौरान मच्छरदानी के नीचे बैठकर काम करते हुए देखा गया. इस वीडियो ने रिहायशी सोसाइटियों में तैनात गार्डों की कार्य परिस्थितियों को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है.
वायरल क्लिप में गार्ड पूरी रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ रहा है, जबकि वह मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी के अंदर बैठा है. इस दृश्य ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ऐसे कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं सुनिश्चित की जातीं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सूरज कुमार बौद्ध नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया. वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके ऊपर मच्छरदानी लगी हुई है. वह ड्यूटी के दौरान जागते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाता दिख रहा है, जबकि एक महिला उससे बातचीत करती हुई सुनाई देती है.
"Security guard life in India." 💔
Poor guard is covered under a mosquito
net and doing his duty while awake at night. Society members live in AC; cannot they provide a safe place for their guard?
The real issue is compassion. People have lost their compassion for the poor. pic.twitter.com/aqIweshHeR— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 16, 2026
उठे सहानुभूति और सुविधाओं के सवाल
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि गार्ड पूरी रात मच्छरदानी के नीचे बैठकर ड्यूटी करता है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सोसाइटी के निवासी एसी कमरों में आराम से रहते हैं, तो सुरक्षा गार्डों को सुरक्षित और आरामदायक जगह क्यों नहीं दी जाती.
उन्होंने यह भी कहा कि असली समस्या लोगों में सहानुभूति की कमी है और अब लोग गरीबों की स्थिति को लेकर पहले जितने संवेदनशील नहीं रहे.
सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं और यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने गार्ड की स्थिति को लेकर चिंता जताई.
एक यूजर ने लिखा,"यह 'कर्तव्य' नहीं है, यह तो सीधे-सीधे आधुनिक गुलामी है जिसमें कुछ अतिरिक्त कदम भी शामिल हैं."
दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी,"यह तस्वीर वाकई दिल दहला देने वाली है."
एक अन्य यूजर ने कहा,"इन गार्डों की जिम्मेदारी सोसाइटी मैनेजमेंट की है, लेकिन उन्हें इसकी जरा भी परवाह नहीं है,"


