Serbian Dancing Lady: क्या है सर्बियाई डांसिंग लेडी का सच? रात के अंधेरों में अजीबोगरीब ढंग से नाचती है यह महिला

साल 2019 ,में सोशल मीडिया पर आया एक अजीबोगरीब नाचते हुए महिला का वीडियो जिसे सर्बियाई डांसिंग लेडी (serbian dancing lady) कहा जाता है एक बार फिर से चर्चाओं में है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • जब उस आकृति ने उन दोनों के वहाँ होने का एहसास किया तो वह महिला ज़ोर से चिल्लाने लगी

सर्बियाई डांसिंग लेडी (serbian dancing lady) एक रहस्य है जो 26 सितंबर साल 1998 को हुआ। जिसके बाद साल 2019 में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जब एक टिकटॉक यूज़र ने इसको अपलोड किया था। यह महिला जापान, Philippines जैसी जगहों पर इसको देखा गया है। काफी लोगों का तो यह भी कहना है की इस महिला को भारत में भी देखा गया है। एक घटना का विवरण कई तरह से सुने हैं जिसमें कुछ दर्शकों की कल्पना पर छोड़ दिया गया है। जो लोग इस बात को बताते हैं की मुठभेड़ के दौरान उनके साथ क्या हुआ। 

इसी की श्रेणी में दो निको और सोलोमन नामक कम्युनिटी यूज़र्स है, जिन्होंने कम्युनिटी पोस्ट्स में सर्बियाई डांसिंग लेडी के साथ अपनी हुई मुलाकात के बारे में बताया। निको ने अपने साथ हुई एक घटना की जानकारी देते हुए बताया की जब वह अपनी माँ के साथ टहल रहा था तो उन्होंने एक अजीब सी आकृति को नाचते हुए देखा था। जब उस आकृति ने उन दोनों के वहाँ होने का एहसास किया तो वह महिला ज़ोर से चिल्लाने लगी। और चिल्लाते हुए 'मौत के राजदूत' होने का दावा करने लगी। 

वह कहती की सर्बिया के राजा को फिर से जन्म लेने के लिए प्राचीन अनुष्ठान के लिए उसकी माँ यानी निको की माँ के जीवन की आवश्यकता है। निको ने आगे बताते हुए कहा की उस आकृति की गति मानव जैसी बिलकुल भी नहीं थी। लेकिन वह इतनी आकर्षक थी की वह अपने शरीर की सभी मांसपेशीयों हिला रही थी। 

सोलोमन ने भी देखी थी सर्बियाई महिला

सोलोमन ने बताया की उसके दोस्त निको ने जब यह घटना बताई तो उसे भी सर्बियाई महिला को देखने की जिज्ञासा हुई। इस मामले की जांच करने सोलोमन एक रात खुद सर्बियाई महिला की खोज में अपने होटल से कैमरा लेकर निकला। उसने जितना जल्दी सोचा भी न था उससे पहले ही उसे रात के समय एक गली में सर्बियाई महिला नाचती हुई नज़र आई। जब दोनों का आमना - सामना हुआ तो महिला ने उसे बड़ी ही अजीबोगरीब तरीके से चिल्लाते हुए कहा की 'तुम्हारी माँ की आत्मा मेरी है'. इसके बाद सोलोमन जैसे - तैसे अपने होटल के कमरे में सुरक्षित वापस पहुंच गया। 

क्या है सर्बियाई महिला का सच?

अभी हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है की वीडियो में नज़र आ रही महिला को उसके घिनौने व्यवहार के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहली बार टिकटॉक पर दिखाए जाने वाली महिला ने अपने अजीबोगरीब नाच के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। हालांकि इस बात पर काफी बहस भी हुई थी क्योंकि जानकारी के मुताबिक बताया गया की वीडियो में धमकी देने वाली महिला पुलिस के जाँच के बावजूद भी मायावी है। लोग इसके बारे में जानकारी खोजने में काफी उत्सुक हैं। 


 

calender
06 May 2023, 02:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो