दुकान बंद फिर भी बिक रहे फूल, नॉर्वे के इस अनोखे सिस्टम ने जीता दिल, वीडियो वायरल

कंटेंट क्रिएटर आदित्य वीडियो में बताते हैं कि अगर कोई ग्राहक दुकान बंद होने के बाद भी फूल या पौधे खरीदना चाहता है, तो वह अपनी पसंद का सामान चुन सकता है और दुकान के बाहर दिए गए भुगतान विवरण के माध्यम से पैसे जमा कर सकता है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जहां पर लोगों पर भरोसा न करने ही कही गई होगी. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, वीडियो नॉर्वे में स्थित एक फूलों की दुकान का है, जो बंद होने के बाद भी ग्राहकों के लिए खुली जैसी नजर आती है. क्या है वायरल वीडियो चलिए जानते है. 

ईमानदारी पर खुली दुकानें 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर फूलों और गमलों में लगे पौधों की कतारें रखी हुई हैं. खास बात यह है कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होता और न ही सामान की निगरानी के लिए कोई विशेष व्यवस्था दिखाई देती है. इस दौरान कंटेंट क्रिएटर आदित्य वीडियो में बताते हैं कि अगर कोई ग्राहक दुकान बंद होने के बाद भी फूल या पौधे खरीदना चाहता है, तो वह अपनी पसंद का सामान चुन सकता है और दुकान के बाहर दिए गए भुगतान विवरण के माध्यम से पैसे जमा कर सकता है. यह पूरी व्यवस्था ग्राहकों की ईमानदारी और भरोसे पर आधारित है.

उन्होंने वीडियो में कहा कि स्कैंडिनेवियाई देशों में लोगों के बीच आपसी विश्वास का स्तर काफी ऊंचा है. यही वजह है कि कई जगहों पर ऐसा सिस्टम सफलतापूर्वक काम करता हैं. उनके अनुसार, दुकानदारों को भरोसा होता है कि ग्राहक सामान लेने के बाद निर्धारित भुगतान अवश्य करेंगे.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

बता दें, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग देखने को मिल रही है. कुछ लोगों ने इस सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि यह समाज में मजबूत नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है. वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी व्यवस्था उन देशों में भी सफल हो सकती है, जहां चोरी और नियमों के उल्लंघन की घटनाएं अधिक देखने को मिलती हैं?

भारत देश से हुई तुलना 

भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो की तुलना भारत देश में सार्वजनिक संपत्तियों और सजावटी पौधों की चोरी जैसी घटनाओं से की है. कई लोगों का मानना है कि समाज में विश्वास एक दिन में नहीं बनता, बल्कि यह लंबे समय तक नियमों के पालन, पारदर्शिता और नागरिक जिम्मेदारी से विकसित होता है. यही वजह है नॉर्वे की फूलों की दुकानों का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  First Updated : Wednesday, 03 June 2026

Topics :