चीन के इस शख्स को ऑफिस के टॉयलेट में ब्रेक लेना पड़ गया भारी, कंपनी ने नौकरी से निकाला

एक शख्स जिसने 1 या 2 घंटे का ब्रेक लेने की जगह वह 6 - 6 घंटे का ब्रेक लेता था। इस शख्स का सरनेम सरनेम Wang (वांग) है, वांग ने साल 2006 में नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन वांग को एनल (मलद्वार) में साल 2014 में एक बीमारी हो गयी थी।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • शख्स जिसने 1 या 2 घंटे का ब्रेक लेने की जगह वह 6 - 6 घंटे का ब्रेक लेता था

Man Spends 6 Hours in Office Toilet: इस दुनिया में सभी लोग अपना पेट पलने के लिए काम करते हैं, ताकि उन्हें उनके पूरे महीने की मेहनत के बदले में सैलरी मिल सके। इस बीच लोग 1 या 2 घंटे का ब्रेक भी ले लेते हैं। लेकिन  चीन के एक शख्स को ब्रेक लेना काफी भारी पड़ गया, जिसेक चलते वह अपनी नौकरी से भी हाथ धो बैठा। इसके बाद वह शख्स कोर्ट में गया। 

शख्स को थी अजीब बीमारी 

दरअसल, हुआ यूं की चीन में रहने वाला एक शख्स जिसने 1 या 2 घंटे का ब्रेक लेने की जगह वह 6 - 6 घंटे का ब्रेक लेता था। इस शख्स का सरनेम सरनेम Wang (वांग) है, वांग ने साल 2006 में नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन वांग को एनल (मलद्वार) में साल 2014 में एक बीमारी हो गयी थी। जिसके बाद उसने ट्रीटमेंट भी करवाया। जिसके बाद से वह काफी समय टॉयलेट में बताता है। वह एक कंपनी में काम करता था, इस बीच वह बार - बार टॉयलेट ब्रेक लिया करता था और वहीं पर वह काफी देर तक समय बिताता था। ऐसा कुछ दिन चलता रहा लेकिन फिर उसके बाद वांग को कंपनी ने निकाल दिया और अपना कॉन्ट्रेक्ट भी उससे खत्म कर दिया। 

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय 

इसके बाद दुखी होकर वांग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उनसे मदद मांगी। लेकिन कोर्ट को भी कंपनी की बात सही लगी और उन्हें सही ठहराया। अब सोशल मीडिया पर इस की काफी चर्चाएं हो रही हैं और लोग इस पर अपनी - अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 


 

calender
03 June 2023, 03:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो