सोशल मीडिया पर अपनी आवाज़ से सभी को बनाया इस महिला पुलिसकर्मी ने दीवाना, एक्टर सोनू सूद ने की तारीफ

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी अपनी कमाल की आवाज़ से लोगों के बीच अपना जादू चला रही है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनके इस गायकी की काफी तारीफ की है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • महज़ 22 साल की उम्र में ही सोनिया पुलिस सर्विस में भर्ती हो गयीं थीं

सोशल मीडिया पर हर कोई अपने गायकी के टेलेंट को दिखाने की कोशिश करता है। जिसमें कुछ की आवाज तो ऐसी होती है जिसे सुन हंसी ही छूट जाये और वहीं कुछ की आवाज़ में इतनी मिठाई भरी होती है की बार - बार सुनने को दिल चाहता है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी अपनी कमाल की आवाज़ से लोगों के बीच अपना जादू चला रही है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनके इस गायकी की काफी तारीफ की है। 

हम बात कर रहें हैं उत्तराखंड के चमोली जिले के एक छोटे से गांव की 29 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी की, जिनका नाम सोनिया जोशी (Sonia Joshi) है। इस समय वह उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी - खासी फैन - फॉलोइंग है। सोनिया जोशी के गाए गए एक गाने को कुछ ही समय के अंदर - अंदर 1 करोड़ के व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा उनकी कई अन्य वीडियोज में भी लाखों के व्यूज आये हुए हैं। 

सोनिया जोशी के फेसबुक पर करीबन 2 लाख लोग फॉलो  तो वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 30 हज़ार से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके आलावा सोनिया के यूट्यूब पर भी हज़ारों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं। लोग उनके गाने और आवाज़ को काफी पसंद कर रहें हैं। उन्होंने अपने बायो में पुलिसकर्मी के साथ  सिंगर, सॉन्ग राइटर, आर्टिस्ट और परफॉर्मर बताया हुआ है। 

महज़ 22 साल की उम्र में ही सोनिया पुलिस सर्विस में भर्ती हो गयीं थीं। उन्हें गाना गाने का काफी शौक है। उन्होंने मदर्स डे के अवसर पर सभी माँ को डैडीकेट करते हुए 'तू कितनी अच्छी है' गाना गया था। इसके आलावा उन्होंने 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' पर बने गाने 'पुकार' को भी गाया। उनके गाने की खुद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने तारीफ की है। और उन्हें शुभकामनायें भी दी हैं। 


 

calender
02 June 2023, 06:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो