Viral News: इलाके में जब नज़र आया सफ़ेद रंग का कोबरा, लोगों के उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सफ़ेद रंग के कोबरा को देखा गया है। इलाके के कोबरा नज़र आने से अंदर डर बैठ गया है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • रेस्क्यू टीम ने तुरंत आकर सांप को रेस्क्यू किया और वन - विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

सांपों में सबसे खरतनाक कोबरा सांप होता है। इसके जहर से कोई भी पलक झपकते मौत की नींद सो जायेगा। आमतौर पर कोबरा सांप को देखते ही लोग वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। क्या आप यह जानते हैं की कोबरा सांपों में भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें से एक सफेद रंग का कोबरा भी होता है।  हाल ही में अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो में सफ़ेद रंग का कोबरा देखने को मिल रहा है। जो काफी ट्रेंड कर रहा है। 

इलाके के देखा गया सफेद कोबरा 

दरअसल, हुआ यूं की एक कॉलोनी में एक सफ़ेद रंग के कोबरा देखने को मिला है। जिसे देख सभी हैरान हो गए। जानकारी के अनुसार यह सांप तमिलनाडु के रिहायशी इलाके में नज़र आया है। तमिलनाडु के कुरीचि में लोगों ने वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife and Nature Conservation Trust) को इलाके में सफ़ेद कोबरा होने की सूचना दी।

रेस्क्यू टीम ने तुरंत आकर सांप को रेस्क्यू किया और वन - विभाग की टीम के हवाले कर दिया। जिसके बाद वन - विभाग ने सफ़ेद कोबरा को एक जंगल में जाकर छोड़ दिया। 

विज्ञान क्या कहता है?

इस वीडियो को @KamadenuTamil नाम के एक ट्विटर यूज़र ने शेयर किया। 19 सेकंड के इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। ऐसा बहुत ही कम देखा गया है की जीवों का सफेद रंग पाया गया है। इसके पीछे विज्ञान कहता है की किसी भी जीव के शरीर में मेलनीन की कमी होती है तो उसका रंग सफ़ेद पाया जाता है। इस वीडियो को अब तक पोस्ट होने के बाद से ही लोगों ने खूब शेयर किया है। 


 

calender
08 May 2023, 01:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो